Putin Arrest Plan: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे साढ़े तीन साल के युद्ध को समाप्त करने के प्रयास में एक बड़ा सियासी ड्रामा सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूरोपीय संघ (EU) के सदस्य देश हंगरी में शांति वार्ता के लिए आमंत्रित किया है, जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या ट्रंप पुतिन को यूरोप बुलाकर गिरफ्तार करवाने की कोई बड़ी ‘साज़िश’ रच रहे हैं।
16 अक्टूबर को, डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से लंबी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि इस “निराशाजनक युद्ध” को समाप्त करने के लिए जल्द ही हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में एक बैठक आयोजित होने वाली है। क्रेमलिन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ट्रंप ने बुडापेस्ट का प्रस्ताव दिया था, जिसे फिलहाल स्वीकार कर लिया गया है।
हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने इस खबर का स्वागत करते हुए कहा, “शांति पसंद लोगों के लिए यह शानदार खबर है। बुडापेस्ट ही यूरोप में एकमात्र जगह है जहां यह बैठक हो सकती है।”
इस बैठक के इर्द-गिर्द साज़िश का संदेह इसलिए गहराया है क्योंकि मार्च 2023 में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने यूक्रेन में हजारों बच्चों के अपहरण के आरोप में पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हंगरी, ICC के 125 सदस्य देशों में शामिल है और कानूनी रूप से पुतिन को गिरफ्तार करने के लिए बाध्य है।
हालांकि, हंगरी के विदेश मंत्री ने कहा, “हम पुतिन का सम्मान के साथ स्वागत करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि वे यहां बिना किसी बाधा के आएं, बैठक करें और सुरक्षित लौटें।” वहीं, जर्मनी ने स्पष्ट कर दिया है कि हंगरी को ICC के आदेशों का ठीक से पालन करना चाहिए।
हंगरी भले ही पुतिन को सुरक्षा देने का वादा कर रहा हो, लेकिन वह जून 2026 तक ICC की सदस्यता से हटने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकता। इस बीच अगर पुतिन हंगरी आते हैं तो कानूनी पेंच फंस सकता है।
समस्या सिर्फ हंगरी तक सीमित नहीं है। रूस से हंगरी तक की यात्रा में पुतिन को पोलैंड, रोमानिया या स्लोवाकिया जैसे ICC सदस्य देशों से होकर गुजरना पड़ सकता है, जहां उनकी गिरफ्तारी का खतरा है।यूरोपीय संघ के कुछ अधिकारियों ने शांति के लिए पुतिन को यात्रा में छूट देने की बात कही है, लेकिन जर्मनी सहित कई देश इसका विरोध कर रहे हैं।सोशल मीडिया और सियासी हलकों में यह बहस तेज हो गई है कि यह शांति की राजनीति नहीं, बल्कि पुतिन को फंसाने का एक जाल है, जिसे ट्रंप ने ICC के माध्यम से रचा है।
Read More : RSS Event Eontroversy: कर्नाटक में RSS समारोह से विवाद, कई सरकारी कर्मचारी निलंबित, BJP ने उठाए सवाल
GT vs DC IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में बुधवार…
Adhir Ranjan Chowdhury : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी धुआंधार प्रचार के बीच…
Middle East War : अमेरिका और ईरान के बीच घोषित दो सप्ताह के सीजफायर (संघर्ष…
Avimukteshwaranand : ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी…
US-Iran War : मिडिल ईस्ट में 40 दिनों तक चले भीषण सैन्य संघर्ष के बाद,…
Strait of Hormuz news : अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के अस्थायी युद्धविराम…
This website uses cookies.