छः माह में सरकार के कामकाज का आंकलन उचित नहीं, पर स्थिति ठीक भी नहीं- टीएस सिंह देव

अंबिकापुर @thetarget365 प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को अभी समय देना चाहिए। तत्काल सरकार के कामकाज का आंकलन करना उचित नहीं है। किंतु 6 माह में सरकार के कामकाज की यदि बात करें तो सब कुछ ठीक-ठाक नहीं रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।

देखें टीएस सिंहदेव ने क्या कहा 👇

https://www.instagram.com/reel/C-VGNYYSb7O/?igsh=MXQ4anZ4M240dTQ2bw==

पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि बलौदा बाजार में कलेक्टर और उनके कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया, सूरजपुर में अधिकारी पत्रकारों की पिटाई कर रहे हैं, अंबिकापुर में एक अखबार के दफ्तर को ऐसे समय पर अतिक्रमण बता हटाने की कार्रवाई की गई जब उस अखबार के स्वामी के पिता का दो दिन पहले ही निधन हुआ था। महासमुंद में हुई माॅब लिंचिंग की घटना भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है। अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं दे पा रहे हैं। एक मरीज की ऑक्सीजन न मिलने से मृत्यु का मामला सामने आया। अंबिकापुर शहर की एक महिला का इलाज सिर्फ इसलिए नहीं किया गया कि उसे शराब के नशे में अस्पताल आने की बात कही गई। ऐसी दलील उचित नहीं है प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों को संवेदनशील होने की जरूरत है। सिंहदेव ने कहा कि इन सब घटनाओं से शासन की संवेदनशीलता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि 5 साल कांग्रेस की सरकार थी तब भी प्रशासनिक अमले का सकारात्मक सहयोग नहीं मिला, यही कारण था कि हमारी सरकार से नागरिक नाखुश थे। संवेदनशीलता से सरकार को काम करने की जरूरत है। वर्तमान में जो चल रहा है वह अच्छे प्रशासन शासन का समय है यह संकेत भी नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर में कई बड़े काम हुए हैं हमारे समय में ही स्टेडियम में बरसों पुरानी मांग फ्लड लाइट की स्वीकृति मिली और वह लग भी गया। कई खेलों के लिए बनाया गया इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हुआ, सैकड़ो खिलाड़ियों को खेलने की जगह मिली। अंबिकापुर शहर की स्वच्छता में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी। मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने ही मुझे कई सुझाव दिए और मैंने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की स्थापना कराई। हम कमियों को स्वीकार कर रहे हैं पर हमारी बहुत उपलब्धियां है जिसको हम और हमारे लोग जनता तक पहुंचने में असफल रहे। इसका भी प्रभाव विधानसभा चुनाव में पड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो परिसीमन अंबिकापुर नगर निगम में हुआ है वह त्रुटि पूर्ण है इसे नियमानुसार होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि परिसीमन से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा, हमने इसका फीडबैक भी लिया है। अनुचित तरीके से परिसीमन किया गया है इसके बाद भी कांग्रेस को ज्यादा नुकसान की गुंजाइश नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करने का मन बना रहे हैं। प्रदेश में कई आंदोलन भी हुए हैं, सरगुजा में भी लगातार आंदोलन किया जा रहे हैं। सरकार की खामियां लोगों तक बताने और लोगों की सहायता करने कांग्रेस के लोग आगे आ रहे हैं। इस दौरान महापौर डॉ अजय तिर्की, सभापति अजय अग्रवाल, पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पीसीसी महासचिव द्वितेंद्र मिश्रा, डॉ. जेपी श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, इस्लाम खान, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनूप मेहता सहित उपस्थित थे

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि महापौर का चुनाव आने वाले दिनों में सीधे होने की बात कही जा रही है। इस मामले में मेरा मानना है कि जब लोकसभा के सांसद प्रधानमंत्री चुनते हैं, किसी भी राज्य के विधायक गण मुख्यमंत्री चुनते हैं तो किसी नगर के पार्षद महापौर क्यों नहीं चुन सकते। देश में एक व्यवस्था लागू होनी चाहिए मैं इसका पक्षधर हूं।
thetarget365

Recent Posts

Ambikapur News: नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुत्तों का आतंक, सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान में घुसे, प्रशासन मौन!

Ambikapur News:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…

1 hour ago

Mann Ki Baat: खाड़ी युद्ध से दुनिया में तेल संकट, भारत है पूरी तरह तैयार- पीएम मोदी का बड़ा बयान!

Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…

1 hour ago

Durg Fire News: दुर्ग में पराली की आग ने मचाया कहर, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल खाक, मवेशी भी झुलसे!

Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…

3 hours ago

Bengaluru Crime: कर्ज का जाल बना काल, युवक ने मां-बहन को उतारा मौत के घाट, खुद भी गंभीर!

Bengaluru Crime:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…

3 hours ago

US Protests: डोनाल्ड ट्रंप की ‘तानाशाही’ के खिलाफ ‘No Kings’ प्रदर्शन, 50 राज्यों में लाखों लोगों का हल्लाबोल!

US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…

3 hours ago

US-Iran Conflict: सऊदी में अमेरिकी जासूसी विमान पर बड़ा हमला, 300 सैनिक घायल, युद्ध की आहट तेज!

US-Iran Conflict:  मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…

3 hours ago

This website uses cookies.