Jailer 2 Trailer: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ का हिंदी ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2023 में आई ‘जेलर’ का सीक्वल है। ट्रेलर में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में पहले भाग की तुलना में ज्यादा एक्शन, रोमांच, नए किरदार और बड़े स्तर का मनोरंजन देखने को मिलेगा। 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म सन पिक्चर्स ने सोमवार, 5 अक्टूबर को ‘जेलर 2’ का हिंदी ट्रेलर जारी किया। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दस दिन बाकी हैं। मेकर्स ने रिलीज से पहले प्रमोशन का सिलसिला भी तेज कर दिया है। फिल्म को 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। ट्रेलर ने फिल्म की कहानी और कलाकारों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मुथुवेल पांडियन फिर एक्शन में लौटे ट्रेलर में रजनीकांत का किरदार एक बार फिर कहानी के केंद्र में है। पहली फिल्म में मुथुवेल पांडियन का शांत जीवन बेटे के अचानक गायब होने के बाद पूरी तरह बदल जाता है। वहीं, सीक्वल में उनके सामने पहले से कहीं बड़ी चुनौतियां दिखाई गई हैं। ट्रेलर में कई बड़े एक्शन सीक्वेंस, स्टाइलिश अंदाज और खतरनाक परिस्थितियों के बीच रजनीकांत का दमदार अवतार देखने को मिलता है। नेल्सन का डार्क ह्यूमर भी दिखा ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में एक्शन के साथ निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार का खास डार्क ह्यूमर भी नजर आता है। कई दृश्यों में गंभीर परिस्थितियों के बीच हास्य का तड़का लगाया गया है। ट्रेलर का अंत भी एक मजेदार सीन के साथ होता है, जहां कार साफ करने से जुड़ी एक घटना को लेकर मजाकिया अंदाज में किसी को टोका जाता है। फिल्म में कई नए चेहरे जुड़े सीक्वल में रजनीकांत के साथ कई नए कलाकारों की एंट्री हुई है। एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, अन्ना राजन और जतिन सरना जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक समेत पहली फिल्म से जुड़े कई कलाकार भी वापसी कर रहे हैं। मोहनलाल और शिवा राजकुमार की वापसी ट्रेलर में कई पुराने किरदारों की झलक भी दर्शकों का ध्यान खींचती है। शिवा राजकुमार एक बार फिर नरसिम्हा के किरदार में दिखाई देते हैं। वहीं मोहनलाल अंडरवर्ल्ड बॉस मैथ्यू के रूप में अपने पुराने अंदाज में नजर आते हैं। विंटेज सनग्लासेस और स्टाइलिश लुक में उनकी एंट्री ट्रेलर के खास पलों में शामिल है। जैकी श्रॉफ और विद्या बालन का अलग अंदाज जैकी श्रॉफ भी कामदेव के किरदार में वापसी करते दिखाई देते हैं। ट्रेलर में वह एक अंधेरे कमरे में ग्लास हाथ में लिए नजर आते हैं। दूसरी ओर विद्या बालन का किरदार रहस्यमयी और तेज-तर्रार अंदाज में दिखाई देता है। एक दृश्य में वह साड़ी पहने रजनीकांत के साथ डाइनिंग टेबल पर आमने-सामने बैठी नजर आती हैं। एसजे सूर्या बने रहस्यमयी किरदार ट्रेलर में एस.जे. सूर्या को खाना खाते हुए स्नाइपर सेटअप की चर्चा करते देखा जाता है। इस दृश्य से उनके किरदार के किसी बड़े विरोधी या अहम भूमिका में होने का संकेत मिलता है। इसके अलावा योगी बाबू, जाफर सादिक और वीटीवी गणेश जैसे कलाकार भी ट्रेलर में दिखाई देते हैं। शाहरुख और ऋतिक को लेकर चर्चा ‘जेलर 2’ को लेकर यह भी चर्चा है कि शाहरुख खान और ऋतिक रोशन फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस कर सकते हैं। हालांकि, इन दोनों कलाकारों की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में कई बड़े कलाकारों की झलक मिलने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। ‘जेलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे करोड़ों 2023 में रिलीज हुई पहली ‘जेलर’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली थी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 348.55 करोड़ रुपये और दुनियाभर में लगभग 604.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब ‘जेलर 2’ से भी रजनीकांत के प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर एक्शन और मनोरंजन के नए स्तर की उम्मीद है। Black Sea Drone Attack : ब्लैक सी में भारतीयों को ले जा रहे जहाज पर रूसी ड्रोन हमला, कैप्टन की मौत














