Operation Sindoor: भारतीय सेना के साहसी और गुप्त ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पुष्टि अब जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के भीतर से ही आ गई है। आतंकी संगठन के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने एक रैली के दौरान कबूल किया है कि इस ऑपरेशन में मसूद अजहर का पूरा परिवार मारा गया था। यह बयान भारतीय सेना की सटीक और गुप्त सैन्य कार्रवाई की सफलता को वैश्विक मंच पर दर्शाता है।
मसूद इलियास के अनुसार, यह हमला 7 मई 2025 की रात को हुआ था, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित मरकज सुब्हान अल्लाह को निशाना बनाते हुए मिसाइल अटैक किया। यह स्थान जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था और वहां मसूद अजहर अपने परिवार के साथ रहता था। हमले के समय मसूद अजहर स्वयं मौके पर मौजूद नहीं था, इसी कारण उसकी जान बच गई, लेकिन उसका पूरा परिवार मिसाइल हमले में मारा गया।
बहावलपुर, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है, वहां पर JeM का हेडक्वार्टर भूमिगत (100 किलोमीटर गहराई तक) बना हुआ था। लेकिन भारतीय सेना की अत्याधुनिक मिसाइल तकनीक के आगे यह भी मलबे में तब्दील हो गया। मरकज सुब्हान अल्लाह को JeM की रणनीतिक केंद्र माना जाता था।
भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए अंजाम दिया था। इस हमले में भारतीय सुरक्षाबलों के कई जवान शहीद हुए थे। इसके बाद सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का आदेश दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत जैश और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया।
भारतीय सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि “मरकज सुब्हान अल्लाह को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। सैटेलाइट इमेज और जमीनी रिपोर्ट्स से पुष्टि हुई है कि JeM का हेडक्वार्टर अब अस्तित्व में नहीं है।”
मसूद इलियास ने अपने भाषण में बताया कि मसूद अजहर अब भी इस घटना के सदमे से उबर नहीं पाया है। उसने संगठन को दोबारा खड़ा करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं, लेकिन परिवार को खोने के बाद उसकी मानसिक स्थिति पहले जैसी नहीं रही।
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की रणनीतिक योजना, तकनीकी क्षमता और साहसिक कार्रवाई का प्रतीक बन चुका है। जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को यह स्पष्ट संदेश मिल चुका है कि भारत अब सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि गिन-गिन कर बदला भी लेता है। जैश के कमांडर के कबूलनामे ने एक बार फिर इस ऑपरेशन की प्रभावशीलता को दुनिया के सामने ला खड़ा किया है।
Read More : Betting App Case : 1xBet बेटिंग ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई: युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और सोनू सूद को समन
Iftaari Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर गैंगवार और सांप्रदायिक तनाव की आहट…
Pakistan Afghanistan War: मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश के बीच अब दक्षिण…
Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
DA Hike: त्रिपुरा की राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली और नए…
Global Warming: हम सभी जानते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ रहा है…
Mosquito Deaths: गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों का आतंक शुरू हो…
This website uses cookies.