Jashpur Gangrape: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां झाड़-फूंक के बहाने फंसाकर तीन हैवानों ने एक पहाड़ी कोरवा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने न केवल पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया, बल्कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए सिर पर पत्थर पटककर जान से मारने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की।
पीड़िता किसी तरह गंभीर हालत में अपने घर पहुंची। इसके बाद, डर के मारे आरोपियों ने ही उसे अपने वाहन से इलाज के लिए बगीचा अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि लगातार नशीला पदार्थ खिलाकर जंगल में कई बार दुष्कर्म किए जाने से युवती गर्भवती हो गई थी। युवती के बच्चे को जन्म देने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें एफआईआर दर्ज न कराने की धमकी भी दी थी।
पहाड़ी कोरवा जनजाति, जिसे ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’ के रूप में जाना जाता है और जिसके संरक्षण के लिए सरकार विशेष प्रयास करती है, उसी समुदाय की युवती इस जघन्य अपराध का शिकार हुई है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और आदिम जनजातियों के संरक्षण के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर बगीचा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और मेडिकल रिपोर्ट व पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना दिखाती है कि सरकारी प्रयासों के बावजूद ऐसे दरिंदे मानवता को शर्मसार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस की कड़ी कार्रवाई और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का इंतजार है।
Read More: CG IPS Transfer News: सात आईपीएस ऑफिसर्स का हुआ तबादला, अंकिता शर्मा बनीं राजनांदगांव की एसपी
LPG Price Hike : ईरान और अमेरिका के बीच छिड़े सैन्य संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा…
Aaj Ka Rashifal : 1 मई 2026, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का महापर्व है। आज 1…
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
This website uses cookies.