Thetarget365

जेएफसी कुन्नी और सूरज क्लब तालपारा ने जीत दर्ज की

अंबिकापुर @thetarget365 नगर के गांधी स्टेडियम में चल रहे संभाग स्तरीय सरगुजा नॉक आउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दो मैच खेला गया। पहले मैच में जेएफसी कुन्नी और दूसरे मैच में सूरज क्लब तालपारा ने जीत दर्ज की। आज के रोमांचक मैच का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।

पहला मैच सेंट जॉन स्कूल नवापारा अंबिकापुर विरुद्ध जेएफसी कुन्नी के मध्य खेला गया। मैच के प्रथम हाफ में कुन्नी की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से बढ़त बना ली। मैच के दूसरे हाफ में सेंट जॉन्स स्कूल की टीम ने वापसी करते हुए एक गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। सेंट जॉन्स स्कूल अंबिकापुर की टीम के एक खिलाड़ी ने अपनी तरफ ही एक गोल कर मैच 2-1 से कुन्नी की टीम को बढ़त बनवा दी। इस तरह कुन्नी की टीम 2-1 से विजेता बनी।

आज का दूसरा मैच सूरज क्लब तालपारा विरुद्ध महामाया फुटबॉल क्लब कपसरा के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ में दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। परंतु दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे हाफ में तालपारा की टीम अच्छे तालमेल एवं पासिंग के साथ अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए अनिमेष एवं राजेश्वर ने एक-एक गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। महामाया क्लब कपसरा टीम ने भी एक गोल कर गोल के अंतर को कम किया। परंतु तालपारा की टीम ने एक गोल और कर 3-1 की बढ़त बना ली। मैच के अंतिम समय में 3-1 से तालपारा की टीम विजेता बनी। आज के रेफरी निर्णायक ललित किशोर, विल्सन कुजूर, प्रकाश, पीयूष, अखिलानंद, दीपक कुजूर सभी ने मैच को संपन्न कराया।

रविवार को होने वाले मैच

कल भी दो मैच खेला जाएगा प्रथम मैच दसवीं बटालियन अंबिकापुर विरुद्ध चाची राजपुर और दूसरा मैच ब्राइट स्टार बिश्रामपुर विरुद्ध फुटबॉल क्लब राता के मध्य खेला जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

5 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

5 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

5 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

6 hours ago

This website uses cookies.