Update :
रायपुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच के लिए मयंक गुर्जर (IPS), अति. पुलिस अधीक्षक बीजापुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित की गई है। मामले में मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
मुकेश चंद्रकार के बड़े भाई ने 2 जनवरी 2025 को शाम 7:30 बजे थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2025 की रात 8:30 बजे से मुकेश अपने घर से लापता थे। मामले की जांच के दौरान, चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के बाड़े में एक नए फ्लोरिंग वाले सेप्टिक टैंक से 3 जनवरी को उनका शव बरामद किया गया। शव की पहचान उनके हाथ पर बने टैटू के आधार पर की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी रितेश चंद्रकार, जो रिश्ते में मृतक का भाई है, और मुकेश के बीच पारिवारिक विवाद था। 1 जनवरी की रात को ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के बाड़े में रितेश और महेंद्र रामटेके (सुपरवाइजर) ने मुकेश पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। शव को सेप्टिक टैंक में छुपाकर उसे स्लैब से ढक दिया गया।
घटना के तीन आरोपियों रितेश चंद्रकार, महेंद्र रामटेके और दिनेश चंद्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रितेश को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया, जबकि महेंद्र और दिनेश को बीजापुर से हिरासत में लिया गया। मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार की तलाश जारी है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि हत्या के इस प्रकरण में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। एसआईटी टीम वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार की संपत्ति और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी गई है। अब तक उसके तीन बैंक खातों को फ्रीज किया जा चुका है, और अन्य खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा, सुरेश चंद्रकार के अवैध निर्माण यार्ड को भी ध्वस्त कर दिया गया है।
Ali Larijani Killed: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच जारी भीषण युद्ध के 18वें दिन…
Mojtaba Khamenei News: ईरान के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है…
Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपनी…
Joe Kent Resignation: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच डोनाल्ड…
LPG Cylinder Raid: छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध व्यावसायिक उपयोग को…
SP MP Chhotelal: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, लोकसभा में अक्सर तीखी बहस और हंगामे की…
This website uses cookies.