Thetarget365

JP Nadda speech : भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शुरू, जेपी नड्डा बोले- जनसेवा ही हमारा संकल्प

JP Nadda speech : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पेड़ लगाया और उसके बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप–मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित प्रदेश भाजपा के सभी सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने न केवल सामाजिक जागरूकता को बल दिया, बल्कि पार्टी के सांसदों और विधायकों को आगामी कार्ययोजनाओं के लिए दिशा-निर्देश भी प्रदान किया। उन्होंने पार्टी की विचारधारा, संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का एक समर्पित आंदोलन है।

नड्डा ने सांसदों और विधायकों को दी सलाह

नड्डा ने सांसदों और विधायकों को संगठन के साथ अधिक तालमेल बैठाकर जमीनी स्तर पर काम करने की सलाह दी। इस अवसर बूथ स्तर पर पार्टी की उपस्थिति मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, और विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यपूर्ण जवाब देने की रणनीति पर भी गहन चर्चा हुई। नड्डा ने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं है, यह नेतृत्व को तैयार करने, संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने पार्टी के सभी सांसदों एवं विधायकों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के विकास कार्यों एवं इनिशिएटिव को छत्तीसगढ़ के गांव–गांव, घर–घर पहुंचाने की अपील की।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन प्रशिक्षण की प्रस्तावना व भूमिका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी ने रखी। आज प्रथम दिन तीन सत्रों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने समस्त सांसद विधायक व मंत्री गणों को प्रशिक्षण दिया।

Read More  : KK remand court : ‘तांत्रिक’ KK कोर्ट ने भेजा जेल, अगली सुनवाई 21 जुलाई को

thetarget365

Recent Posts

Weather Update: दिल्ली में बारिश और हिमाचल में बर्फबारी का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के राज्यों के लिए चेतावनी…

2 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी आज, इन 5 राशियों का शुरू होगा स्वर्णिम समय

Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: आज वैशाख कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि सुबह को 11 बजकर…

13 minutes ago

Kushinagar ISIS Arrest : दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन, कुशीनगर से आईएसआईएस संदिग्ध गिरफ्तार

Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…

9 hours ago

RR vs GT highlights : राजस्थान रॉयल्स की रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने पलटी हारी हुई बाजी।

RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…

9 hours ago

Bengal Election 2026 : भाजपा ने जारी की पांचवीं लिस्ट, 292 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल

Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…

9 hours ago

Jaggi Murder Case : हाईकोर्ट से दोषी करार अमित जोगी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सोमवार को होगी सुनवाई

Jaggi Murder Case :  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…

11 hours ago

This website uses cookies.