★ कावड़ यात्रा को सुगम बनाने एवं दुर्घटनाओ को रोकने भारी वाहनो के आगमन एवं निकासी पर प्रतिबन्ध की समय सीमा किये गए जारी
अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा जिले में कावड़ यात्रा के दौरान शंकरघाट मंदिर से लेकर लुचकी घाट, चेंद्रा, रघुनाथपुर, बतौली एवं आगामी रूट में आमनागरिकों की भारी भीड़ एवं यातायात के दबाव को रूट मैप तैयार किया गया है। सरगुजा पुलिस ने आगामी कावड़ यात्रा के दौरान शहर में भारी वाहनों के आगमन एवं निकासी पर पूर्ण प्रतिबन्ध जारी कर सुगम यातायात की व्यवस्था आमनागरिकों को प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
सरगुजा पुलिस द्वारा भारी वाहनो के आवागमन के दबाव से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए शंकरघाट रामानुजगंज रोड मे भारी वाहनों के प्रवेश एवं निकासी के लिए 30 जुलाई की देर शाम 10:00 बजे से लेकर 31 जुलाई के सुबह 12:00 बजे तक पूर्ण प्रतिबन्ध करने के निर्देश यातायात शाखा एवं सम्बंधित अधिकारियो/कर्मचारियों को दिए गए हैं। रामानुनगंज रोड में ककना मोड़ से रामानुजगंज चौक/बंगाली चौक से लेकर खरसिया नाका/भारत माता चौक तक भी इस अवधि में भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबन्ध जारी रहेगा, अंबिकापुर-बतौली मार्ग में भी इस दौरान पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा, खरसिया रोड मे भारी वाहनों के आवागमन एवं निकासी पर 30 जुलाई के शाम 10:00 बजे से लेकर 31 जुलाई के सुबह 12:00 बजे तक पूर्ण प्रतिबन्ध जारी रहेगा। इस रूट मे चलने वाले भारी वाहन उक्त दिनांक एवं समय तक कावड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग मे नही चलेंगे, जिससे कावड़ यात्रा के दौरान यातायात की प्रभावी व्यवस्था बनाई जा सके एवं वाहन दुर्घटनाओ से किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बचाया जा सके। बिलासपुर, बनारस, सूरजपुर, बलरामपुर जाने वाली भारी वाहनों को 31 जुलाई के 12:00 बजे के बाद छोड़ा जायगा, रायगढ़ रोड़ के भारी वाहनों को 01 अगस्त के 12:00 बजे के बाद छोड़ा जाएगा
★ रामानुजगंज की ओर से आने बाली भारी वाहन ककना मोड़ से कल्याणपुर होते हुऐ अंबिकापुर आ-जा सकेंगें।
★ रामानुजगंज रूट पर जाने वाली सभी भारी वाहन प्रतापपुर रोड से कल्याणपुर से ककना मोड़ रामानुजगंज रोड़ आ-जा सकेंगे।
★ बिलासपुर रोड से बनारस जाने वाले वाहन आ-जा सकेंगें।
★ मनेन्द्रगढ़ रोड़ से आने वाली भारी वाहन बिलासपुर रोड व बनारस रोड आ-जा सकेंगें।
सरगुजा पुलिस भारी वाहनों के संचालको से अपील करती हैं कि दिए गए दिनांक एवं समय के दौरान अपने वाहनों को उक्त रूट में ना भेजे। जिससे कावड़ यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके एवं ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने मे वाहन संचालक सरगुजा पुलिस की मदद करें।
पंजाब की सियासत में आज उस वक्त भूचाल आ गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने…
West Bengal politics : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में शनिवार का दिन एक बड़े…
Sisir Adhikari vision : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा उलटफेर हुआ है।…
Shakuntala Porte MLA : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सत्ता पक्ष की विधायक और प्रशासनिक…
West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…
Sex for jobs Ghana : घाना में इस समय 'सेक्स फॉर जॉब्स' (नौकरी के बदले…
This website uses cookies.