Kavasi Lakhma : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने न्यायालय से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि, उन्हें हर बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाता है, जबकि वे खुद कोर्ट में आकर सुनवाई में शामिल होना चाहते हैं।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान लखमा ने जज से कहा कि, मैं पाकिस्तान का नहीं, भारतीय हूं। मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। मुझे बंद करके रखा जाता है। मैं खुद कोर्ट आना चाहता हूं। मुझे किसी प्रोटोकॉल या बड़ी गाड़ी की जरूरत नहीं।
अगर मुझे यहां लाना चाहेंगे तो मैं बाइक पर भी बैठकर आ जाऊंगा। कोर्ट में पेशी के लिए नहीं ले जाने को लेकर उन्होंने अब आपत्ति दर्ज कराई है। कवासी लखमा की बात सुनकर अदालत ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके हितों का संरक्षण किया जाएगा।
EOW के वकील मिथिलेश वर्मा ने बताया कि, शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने विशेष न्यायालय में करीब 1100 पन्नों का चौथा पूरक चालान पेश किया है, जिसमें लखमा के घोटाले में शामिल होने के सबूत हैं।
EOW की जांच में सामने आया है कि कवासी लखमा ने साल 2019-2023 के दौरान आबकारी मंत्री रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया। घोटाले से हुई अवैध कमाई का भी निवेश किया गया है।
EOW के प्रेस नोट के मुताबिक, अब तक की जांच में घोटाले से 64 करोड़ रुपए की अवैध कमाई कवासी लखमा के हिस्से में आई है, जिसमें से 18 करोड़ रुपए की राशि से संबंधित निवेश और खर्च के दस्तावेजी साक्ष्य भी जांच एजेंसी को मिले हैं।
शराब घोटाले से जुड़े मामले में अब तक कुल चार चार्जशीट (एक मूल और तीन पूरक चालान) स्पेशल कोर्ट में दाखिल किए जा चुके हैं। इस मामले में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में जल्द ही नए खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Read More : Rajnandgaon : शराबी आरक्षक ने पुलिसकर्मी को बेल्ट से मारा…बदले में आरक्षक ने भी तड़ातड़ जड़े 8 थप्पड़
BJP Bengal 5 Promises : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान अब एक स्पष्ट…
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति…
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
This website uses cookies.