बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कॉउंसलर की नियुक्ति करने सहित शिकायत पेटी एवं व्यापक स्तर पर पेरेंट्स मीटिंग करने स्कूल प्रबंधकों को निर्देश

स्कूली बच्चों के सतत विकास, देखरेख एवं निरंतर कॉउंसलिंग द्वारा छात्र/छात्राओं को आपराधिक कृत्यों से दूर करने प्राइवेट शाला प्रबंधको की बैठक की गई आयोजित

सभी प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधको को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने दिए गए दिशा निर्देश

अंबिकापुर। पिछले दिनों शहर में कई नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन कर विडियो वायरल करने एवं आपराधिक घटनाओ में शामिल होने की घटनाओ को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में गत दिवस जिला पंचायत सभाकक्ष में सभी प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में नाबालिग छात्र/छात्राओं के सतत विकास, सुरक्षा एवं अन्य समस्याओ के निराकरण हेतु लगातार कॉउंसलिंग कर तनाव मुक्त करने की पहल पर जोर दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा स्कूल प्रबंधकों से नाबालिग बच्चों के दोपहिया एवं चारपाहिया वाहन के चालन एवं उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लागू करने व स्कूल परिसर एवं परिसर के बाहर बच्चों के वाहन चलाते पाये जाने पर संस्था की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए। सभी स्कूल टीचर की पुलिस वेरीफिकेशन कराने पश्चात ही शिक्षण कार्य कराने एवं बच्चों द्वारा स्कूल में लाई जा रही सामानो की सतत जांच करने शाला प्रबंधको को समझाईश दी गई।


एसपी अग्रवाल ने बच्चों की सुरक्षा हेतु माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों का स्कूल परिसर, स्कूल बसों एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान सख़्ती के साथ पालन कराए जाने के दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों के पालको को समय समय पर एक साथ बैठाकर कॉउंसलिंग की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाए। निरंतर कॉउंसलिंग से नाबालिग छात्र छात्राओं कों तनावमुक्त कर सतत विकास करने की बात बताई गई। बैठक में पेरेंट्स मीटिंग व्यापक स्तर पर किये जाने एवं स्कूल परिसर मे शिकायत पेटी लगाने जहा सीसीटीवी ना लगा हुआ हो जिससे शिकायतकर्ता छात्र छात्रा अपनी गोपनीयता के लिए निश्चिंत रह सके, नाबालिग छात्र छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक गेजेट मोबाइल, टैब आदि स्कूल मे लाने पर पूर्ण पाबन्दी किये जाने हेतु समझाईस दिया गया।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, रमेश सिंह, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सभी शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य /प्रबंधक एवं सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election 2026 : अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बंगाल चुनाव के लिए जारी किया भ्रष्टाचार का ‘आरोपपत्र’

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फुकते ही…

11 minutes ago

MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी, फैंस को लगा झटका

MS Dhoni Injury Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…

3 hours ago

West Bengal Election 2026 : कोलकाता में भारी बारिश से अमित शाह की लैंडिंग में देरी, दो चरणों में वोटिंग

West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…

3 hours ago

This website uses cookies.