केतन अग्रवाल के परिवार में दुखों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पोते के निधन के गहरे सदमे के बीच अब दादा के निधन की खबर ने पूरे परिवार और परिचितों को शोक में डुबो दिया है। आखिर यह दुखद घटनाक्रम कैसे सामने आया, जानिए पूरी खबर।
केतन अग्रवाल के परिवार में दुखों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पोते के निधन के गहरे सदमे के बीच अब दादा के निधन की खबर ने पूरे परिवार और परिचितों को शोक में डुबो दिया है। आखिर यह दुखद घटनाक्रम कैसे सामने आया, जानिए पूरी खबर।

Ketan Agrawal Case: पुणे लोहागढ़ मर्डर केस की जांच अभी जारी ही थी कि इस मामले से जुड़ी एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। केतन अग्रवाल के 71 वर्षीय दादा, देवीचंद अग्रवाल का शनिवार शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। केतन को इंसाफ दिलाने के लिए आयोजित कैंडिल मार्च में उन्होंने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी। उन्होंने अत्यंत भावुक होते हुए कहा था कि यह उनके साथ अपनों द्वारा किया गया बहुत बड़ा धोखा है। परिवार पर दुखों का यह पहाड़ केतन की हत्या के बाद टूटा है।


इस हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के हाथ आरोपी सिया गोयल का एक स्नैपचैट चैट लगा है, जिसने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। इस चैट में सिया अपनी एक सहेली को उदयपुर में प्रस्तावित शादी के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने हेतु [Aadhaar Redacted] की कॉपी भेजने के लिए कह रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उस चैट में सिया ने लिखा था, “मुझे अपना [Aadhaar Redacted] भेजो ताकि मैं उस शादी के लिए तुम्हारी टिकट बुक कर सकूं जो कभी होने ही नहीं वाली।” यह संदेश हत्या की साजिश की ओर स्पष्ट संकेत करता है।

जांचकर्ता इस बात की गहन पड़ताल कर रहे हैं कि क्या यह फ्लाइट बुकिंग केवल एक दिखावा था, ताकि किसी को शक न हो और यह लगे कि शादी की तैयारियां चल रही हैं? पुलिस का मानना है कि केतन की हत्या के बाद जांच को गुमराह करने के लिए सिया और चेतन ने एक सोची-समझी रणनीति बनाई थी। पुलिस अधिकारी अब सिया की उस सहेली से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसे इस क्रूर हत्या की साजिश के बारे में पहले से कोई जानकारी थी।
दूसरी ओर, मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि उन्हें सिया और चेतन के रिश्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि यदि उन्हें इसकी भनक होती तो वे शादी का फैसला दोबारा लेते। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए, अगर सिया इसमें दोषी है तो उसे भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, पुलिस कस्टडी के दौरान सिया द्वारा मीडिया पर किए गए कथित अभद्र इशारे पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि कार के दरवाजे से चोट लगने के कारण उसका हाथ उस स्थिति में आया था, जिसे गलत समझा गया।
केतन अग्रवाल के पिता ने आरोपियों की क्रूर मानसिकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सिया को शादी नहीं करनी थी, तो वे सीधे मना कर सकते थे, वे शादी रद्द कर देते। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि इन लोगों ने केवल अपनी निजी स्वार्थ और अय्याशी के लिए एक 26 वर्षीय युवक की जान ले ली। उल्लेखनीय है कि 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके 22 वर्षीय प्रेमी चेतन चौधरी को 15 जून को पुणे के लोहागढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच जारी है।

Read More : Gwalior Crime : ग्वालियर में धर्म छिपाकर शादी का आरोप, पत्नी को बेचने की कोशिश पर केस दर्ज


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
