ताज़ा खबर

Kharge Attack Modi : OBC सम्मेलन में खड़गे का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला, बोले – मोदी हैं झूठों के सरदार, जाति जनगणना की हिमायत राहुल गांधी ने की

Kharge Attack Modi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के OBC प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी “झूठों के सरदार” हैं और संसद में भी सच नहीं बोलते।

खड़गे बोले- खुद को भगवान का भेजा हुआ बताते हैं

खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ भाषण देना जानते हैं और खुद को ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ बताते हैं, जो भगवान द्वारा भेजे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने देश से कई झूठे वादे किए-जैसे हर साल 2 करोड़ नौकरियां देना, विदेश से कालाधन लाकर सबको 15 लाख रुपए देना, किसानों को एमएसपी देना और पिछड़े वर्ग की आय बढ़ाना-लेकिन ये सब जुमले साबित हुए।

OBC पहचान पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की OBC पहचान पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “मोदी पहले ऊंची जाति से थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी जाति को OBC में शामिल करवा लिया। अब वो खुद को सताया हुआ बताते हैं, जबकि वास्तव में वे दूसरों को सताते हैं।”

राहुल गांधी की तारीफ

खड़गे ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वंचितों और पिछड़े वर्गों के लिए सबसे मुखर नेता हैं। “जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए, यह बात खुलकर कहने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी में है। हमें उनके साथ मिलकर इस संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा।”

ट्रंप के दावों पर भी सवाल

खड़गे ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों का भी जिक्र किया, जिनमें उन्होंने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया। खड़गे ने पूछा कि मोदी इन पर चुप क्यों हैं? साथ ही उन्होंने 50% आरक्षण सीमा हटाने और जातिगत जनगणना को लागू करने की मांग दोहराई।

सम्मेलन में OBC नेताओं की बड़ी भागीदारी

OBC सम्मेलन में कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों से आए वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इसमें पार्टी के OBC प्रकोष्ठ के जिला और राज्य स्तर के सदस्यों को विशेष आमंत्रण और पंजीकरण के बाद ही प्रवेश मिला। सम्मेलन का उद्देश्य OBC वर्ग के नेताओं को संगठित करना और राज्यों में जातीय सर्वेक्षणों के ज़रिए इस समुदाय तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है।

2025 में केंद्र की जाति जनगणना योजना

केंद्र सरकार ने अप्रैल 2025 में जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि यह पहली बार होगा जब मुख्य जनगणना में जातियों की भी गणना शामिल होगी। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद कांग्रेस सरकारों ने जातिगत जनगणना को टालते हुए सिर्फ सीमित सर्वेक्षण कराए।

दो चरणों में होगी जनगणना

गृह मंत्रालय ने 16 जून को जनगणना प्रक्रिया की अधिसूचना जारी की। यह कार्य दो चरणों में होगा—पहला चरण 1 अक्टूबर 2026 से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुरू होगा, जबकि शेष भारत में दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से आरंभ किया जाएगा। इससे पहले 2011 में जातीय जनगणना हुई थी, लेकिन उसके आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए थे। ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ के ज़रिए कांग्रेस ने OBC वर्ग को फिर से जोड़ने की रणनीति अपनाई है। खड़गे के तीखे भाषण और जातिगत जनगणना की मांगों के साथ पार्टी 2026-27 में होने वाली जनगणना और आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर सामाजिक न्याय के मुद्दे को केंद्र में ला रही है।

Read More  : DRDO drone missile : भारत ने रचा नया इतिहास: DRDO ने ड्रोन से दागी गाइडेड मिसाइल, ULPGM-V3 का सफल परीक्षण

Thetarget365

Recent Posts

72 घंटे बाद FIR: अंबिकापुर अग्निकांड में मुकेश-प्रवीण अग्रवाल पर केस, अवैध पटाखा भंडारण पर उठे सवाल !

Ambikapur News : शहर के राम मंदिर रोड स्थित बहुचर्चित मुकेश पटाखा एवं प्लास्टिक गोदाम…

3 hours ago

Govt Jobs 2026 : SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Govt Jobs 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे…

3 hours ago

Sandalwood Farming : एक पेड़ और लाखों की कमाई! जानें कैसे चंदन की खेती आपको बनाएगी मालामाल

Sandalwood Farming :  अगर आप भी खेती को आज के दौर में कम कमाई वाला…

3 hours ago

Mann Ki Baat : डिजिटल जनगणना से बदलेगी देश की सूरत! मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन…

3 hours ago

Swiss Air Delhi Airport Fire : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस के इंजन में लगी आग

Swiss Air Delhi Airport Fire : देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago

Anemia and Dementia Link : एनीमिया और डिमेंशिया का गहरा नाता, खून की कमी बढ़ा सकती है याददाश्त खोने का खतरा

Anemia and Dementia Link : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खान-पान के कारण…

4 hours ago

This website uses cookies.