ताज़ा खबर

Khesari Lal Yadav Politics: छपरा से RJD के टिकट पर खेसारी लाल यादव ने किया नामांकन, बोले- ‘राजनीति में नहीं आना चाहता था’

Khesari Lal Yadav Politics:  भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने शुक्रवार (17 अक्टूबर, 2025) को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पहले इस सीट से उनकी पत्नी चंदा देवी को चुनाव लड़ना था, लेकिन अब खेसारी लाल खुद चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इस नामांकन से ठीक एक दिन पहले, गुरुवार को खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी ने विधिवत रूप से आरजेडी की सदस्यता ली थी।नामांकन के बाद खेसारी लाल यादव ने अपने राजनीतिक प्रवेश को लेकर बड़ा बयान दिया और अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट कीं।

‘संगीत कम, छपरा की समस्याओं को ज्यादा समय दूंगा’

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि वह मूल रूप से राजनीति में आने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने कहा, “मैं चाहता था कि पत्नी मेरी चुनाव लड़े। मैं कभी राजनीति में नहीं आना चाहता था।” हालांकि, छपरा की गंभीर समस्याओं ने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा, “संगीत को साइड नहीं करूंगा, थोड़ा कम करूंगा, इधर (राजनीति में) टाइम ज्यादा दूंगा क्योंकि छपरा में समस्या बहुत ज्यादा है। इस बार की बारिश में डीएम ऑफिस तक पानी घुस गया था।”

‘पलायन रोकना संकल्प, हमें भी बदलने की जरूरत’

अपने राजनीतिक भविष्य और एजेंडे पर बात करते हुए खेसारी लाल ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि जिस तरह उनके बच्चे बेहतर स्कूलों में पढ़ते हैं, उसी तरह छपरा के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने तेजस्वी यादव और महागठबंधन के संकल्प को दोहराते हुए कहा, “तेजस्वी भैया का संकल्प है और पूरे महागठबंधन का संकल्प है कि हम लोगों को पलायन रोकना है।”

उन्होंने जनता से एक बार बदलाव का मौका देने की अपील करते हुए कहा, “एक बार बदलने की जरूरत है। अगर आपको लगता है कि हम अच्छे नहीं हैं तो हमें भी बदलना है।”

बिहारी पहचान पर भावुक बयान

खेसारी लाल यादव ने बिहारी पहचान को लेकर समाज में बनी धारणा पर भी भावुक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “बिहारी जब शब्द आता है तो लोग उसको गाली की तरह देखते हैं। हम हर शहर में जाकर मजदूरी करते हैं और दुनिया मजदूर समझती है।” उन्होंने विश्वास दिलाया कि अगर बिहारी लोग अपने ही शहर और घर में मजदूरी (काम) करेंगे तो उन्हें कोई मजदूर नहीं कहेगा।

बता दें कि छपरा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का लंबे समय से दबदबा रहा है। वर्तमान में इस सीट से विधायक डॉ. सीएन गुप्ता पिछले दो कार्यकाल से प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन इस बार बीजेपी ने छोटी कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब इस हाई-प्रोफाइल सीट पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मौजूदगी ने मुकाबला बेहद दिलचस्प बना दिया है।

Read More: Peru GenZ Protest: पेरू में सत्ता संकट, GenZ ने सरकार हिलाई, इस्तीफा मांगा

Thetarget365

Recent Posts

Kushinagar ISIS Arrest : दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन, कुशीनगर से आईएसआईएस संदिग्ध गिरफ्तार

Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…

6 hours ago

RR vs GT highlights : राजस्थान रॉयल्स की रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने पलटी हारी हुई बाजी।

RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…

6 hours ago

Bengal Election 2026 : भाजपा ने जारी की पांचवीं लिस्ट, 292 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल

Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…

6 hours ago

Jaggi Murder Case : हाईकोर्ट से दोषी करार अमित जोगी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सोमवार को होगी सुनवाई

Jaggi Murder Case :  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…

8 hours ago

Kerala Election 2026 : केरल के चुनावी दंगल में धनबल और बाहुबल का कब्जा, एडीआर की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Kerala Election 2026 :  केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…

9 hours ago

Chhattisgarh RTE crisis: छत्तीसगढ़ आरटीई प्रवेश संकट, निजी स्कूलों का असहयोग, 55 हजार बच्चों का भविष्य दांव पर

Chhattisgarh RTE crisis :  छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…

9 hours ago

This website uses cookies.