Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। यह मामला तब और तूल पकड़ गया, जब ज्योति सिंह अपने पति से मिलने लखनऊ पहुंचीं, लेकिन उन्हें घर में प्रवेश तक नहीं मिला और पुलिस भी मौजूद रही।
इसी बीच ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने यहां तक कहा कि वे सुसाइड करने की सोच रही हैं। अब इस मुद्दे पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का बयान सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दो दिन पहले ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वे पवन सिंह से मिलने लखनऊ के उनके घर जाएंगी। लेकिन वहां उन्हें न केवल एंट्री नहीं मिली बल्कि यह भी पता चला कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ FIR करवा रखी है। ज्योति सिंह ने वीडियो शेयर कर दिखाया कि घर के बाहर पुलिस मौजूद थी।
वीडियो में ज्योति सिंह काफी भावुक होकर कहती दिखीं कि उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है, मानसिक रूप से परेशान किया गया है और वे अब जान देने तक की सोच रही हैं। उन्होंने कहा, “थाने जाऊंगी तो यहां से मरकर ही निकलूंगी।”
इस विवाद पर खेसारी लाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कहते हैं:“भाभी का इतना बड़ा अपराध तो नहीं है। आप इतने लोगों को माफ कर सकते हैं तो उन्हें भी माफ कीजिए।””हम चाहते हैं कि हमारे घर में भतीजा आए। वो मेरी बहन नहीं है, लेकिन एक बेटी हैं। जब मैं उस महिला को अपनी बेटी की तरह देखता हूं, तो सोचता हूं, अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा होता तो… इंसान किस हद तक गिर सकता है। दया आती है भाभी पर।”
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, “अगर उनका अपराध इतना बड़ा है तो खुद मीडिया के सामने आकर एक बार बोलिए। मैं पवन सिंह से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता। मैं उनका चमचा नहीं हूं, न ही चाटुकारिता करता हूं। पवन सिंह मेरा घर नहीं चलाते कि मैं कहूं आप बहुत बढ़िया कर रहे हैं। जो गलत है, वो गलत है ही।”
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच यह विवाद सोशल मीडिया पर गर्म है। ज्योति सिंह के वीडियो पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं और फैन्स उनके समर्थन में उतर रहे हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव के बयान के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में भी हलचल मच गई है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अब एक निजी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। जहां ज्योति सिंह बार-बार न्याय की गुहार लगा रही हैं, वहीं खेसारी लाल यादव ने खुलकर उनके समर्थन में बयान देकर यह साफ कर दिया है कि वे सही को सही और गलत को गलत मानते हैं। अब देखना यह होगा कि पवन सिंह इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
Read More: Bihar election 2025: बिहार चुनाव 2025 में 17 बड़े बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी की नई तैयारियां
Ali Larijani Killed: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच जारी भीषण युद्ध के 18वें दिन…
Mojtaba Khamenei News: ईरान के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है…
Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपनी…
Joe Kent Resignation: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच डोनाल्ड…
LPG Cylinder Raid: छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध व्यावसायिक उपयोग को…
SP MP Chhotelal: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, लोकसभा में अक्सर तीखी बहस और हंगामे की…
This website uses cookies.