अंबिकापुर @thetarget365 नगर निगम अंबिकापुर के चुनाव में भाजपा महापौर सहित 31 पार्षदों के साथ धमाकेदार जीत दर्ज कर सत्ता में काबिज हुई है। भाजपा से सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड कबीर वार्ड क्रमांक 44 की प्रत्याशी किरण साहू ने बनाया हैं। उन्होंने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा सोनी को 864 मतों से करारी शिकस्त दी है।
किरण साहू के पति प्रकाश साहू कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। प्रकाश साहू के भाजपा में शामिल होने के बाद दर्रीपारा क्षेत्र के सभी चार वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। यह पहला अवसर है जब इस क्षेत्र में भाजपा ने इतना शानदार प्रदर्शन किया है। किरण साहू के अलावा दर्रीपारा क्षेत्र के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड से अशोक सोनवानी, संत गहिरा गुरु वार्ड से पहली बार भाजपा के लिए सालिम केरकेट्टा ने चुनाव जीता है।
डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड में भाजपा की ममता तिवारी निर्वाचित हुई है। इसके पहले इस वार्ड में सीमा सोनी के पति शैलेंद्र सोनी कांग्रेस से पार्षद थे। सीमा सोनी भी पूर्व में कांग्रेस से पार्षद निर्वाचित हो चुकी थी लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।