छत्तीसगढ़

KK remand court : ‘तांत्रिक’ KK कोर्ट ने भेजा जेल, अगली सुनवाई 21 जुलाई को

KK remand court : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले तांत्रिक केके श्रीवास्तव को रायपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। श्रीवास्तव 12 दिन की पुलिस रिमांड पर था और अब 21 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी। तेलीबांधा पुलिस ने सोमवार को केके श्रीवास्तव को कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस की ओर से दोबारा रिमांड का अनुरोध नहीं किया गया। इसके बाद न्यायालय ने उसे सीधे जेल भेजने के आदेश दे दिए। अब पुलिस उससे पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

मामले में अन्य राजनीतिक हस्तियों की गिरफ्तारी की संभावना

पुलिस द्वारा की जा रही जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि इस केस में कुछ और राजनीतिक नाम भी सामने आ सकते हैं। श्रीवास्तव से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस अब अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी की तैयारी में है।

500 करोड़ के ठेके का झांसा देकर कारोबारी से ठगे 15 करोड़

श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर प्रोजेक्ट में 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने का झांसा देकर दिल्ली के कारोबारी अशोक रावत से 15 करोड़ रुपये ठगे। इस राशि को उसने धोखाधड़ी से खुद और अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर कराया।

जांच में सामने आए 300 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन

श्रीवास्तव के बैंक खातों की जांच में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन सामने आया है। पुलिस के अनुसार, ये खाते गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों के नाम पर खोले गए थे और इनका उपयोग काले धन के लेन-देन के लिए किया गया।

कारोबारी को दी धमकी

अशोक रावत को जब ठेका नहीं मिला, तो उसने रुपये वापस मांगे। जवाब में श्रीवास्तव ने पहले कुछ राशि लौटाई और फिर तीन चेक दिए, जिन्हें बाद में स्टॉप पेमेंट करवा दिया। जब कारोबारी ने दोबारा संपर्क किया, तो श्रीवास्तव ने नक्सली और राजनीतिक कनेक्शन की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा।

आश्रम चलाने वाले श्रीवास्तव की गिरफ्तारी भोपाल से, हुलिया बदलकर छिपा था

20 जून की रात पुलिस ने श्रीवास्तव को भोपाल से गिरफ्तार किया, जहां वह नाम और रूप बदलकर रह रहा था। आरोपी एक आश्रम भी चलाता था और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर नेताओं से संबंध बनाए रखता था।

ईडी और आयकर विभाग की जांच शुरू, फर्जी दस्तावेजों से की ठगी

ईडी ने भी केके श्रीवास्तव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, श्रीवास्तव ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर ठेका दिलाने का भरोसा दिलाया। अब आयकर विभाग भी खातों की जांच में जुट गया है।

Read More  : US China trade war : ब्रिक्स सम्मेलन के बीच ट्रंप की धमकी पर चीन का करारा जवाब, टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी को बताया ‘दबाव की राजनीति’

Thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

1 hour ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

3 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

3 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

3 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

4 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

4 hours ago

This website uses cookies.