Kolkata BLO Protest:
Kolkata BLO Protest: पश्चिम बंगाल में ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स (BLO) का चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी स्थिति तनावपूर्ण रही, जब तृणमूल कांग्रेस समर्थित BLO ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों ने मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई, जिसके बाद पुलिस और BLO सदस्यों के बीच जबरदस्त हाथापाई शुरू हो गई। कई BLO विरोध जताते हुए सड़क पर ही बैठ गए।
गुस्से में भरे एक प्रदर्शनकारी ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “हम सुबह से घंटों से बैठे हैं। कई बार रिक्वेस्ट कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। हम CEO से मिले बिना यहां से नहीं जा रहे हैं। जिस BLO की मौत हुई है, उसके घरवाले आए हैं, लेकिन वह हमसे क्यों नहीं मिलेंगे? क्या वह VIP हो गए हैं?” यह बयान प्रदर्शनकारियों के आक्रोश और उच्च अधिकारियों से मुलाकात न हो पाने की हताशा को दर्शाता है।
प्रदर्शनकारी BLO ने अपना गुस्सा पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जाहिर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मुख्य चुनाव अधिकारी को डेप्युटेशन (ज्ञापन) देने से रोका जा रहा है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम एक डेप्युटेशन देना चाहते हैं, लेकिन पुलिस हमें जाने नहीं दे रही है। अगर वे हमें अंदर नहीं जाने देंगे, तो हम प्रोटेस्ट जारी रखेंगे।”
यह विरोध प्रदर्शन BLO सदस्यों की हाल ही में हुई मौतों और उन पर SIR (Special Intensive Revision) कार्य के अत्यधिक दबाव के इर्द-गिर्द घूम रहा है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से BLO की मौत की खबरें आई हैं—नॉर्थ बंगाल से लेकर साउथ बंगाल तक, ईस्ट बर्दवान के मेमारी से लेकर जलपाईगुड़ी के मालबाजार तक। हर जगह BLO की मौत के साथ SIR थ्योरी को जोड़ा जा रहा है।
मृत BLO जाकिर हुसैन के परिवार वालों ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और चुनाव आयोग के पूरे सिस्टम पर कड़ा गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने आयोग पर टालमटोल करने का आरोप लगाया। जाकिर हुसैन के परिवार वालों ने कहा, “इलेक्शन कमीशन टालमटोल कर रहा है। उनके घरवालों को पता था कि वे आएंगे, फिर भी वे टालमटोल कर रहे हैं। हम पूरी घटना की सही जाँच की मांग करते हैं। अगर SIR करनी है, तो सही प्लानिंग के साथ करनी होगी। बिना प्लान के SIR ऐसे नहीं चल सकता। मैंने अपने दादा को खो दिया है, कमीशन को मुआवजा देना होगा।”
इस पूरे घमासान की शुरुआत पेशे से आंगनवाड़ी वर्कर शांतिमुनि ओराव की मौत के बाद हुई थी, जिसके बाद से सियासी घमासान जारी है। उनके पति सुखू एक्का का दावा है कि उनकी पत्नी अपने SIR के काम की वजह से कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या का रास्ता चुना। सुखू एक्का ने मालबाजार पुलिस स्टेशन में इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज करा दी है।
इसी तरह, दीघा प्राइमरी स्कूल के टीचर जाकिर हुसैन की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके परिवार वालों का भी यही आरोप है कि स्कूल के काम के साथ-साथ SIR की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने के कारण BLO मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यधिक परेशान थीं, जिसके चलते यह दुखद हादसा हुआ। BLO की यह माँग है कि उन्हें अत्यधिक काम से राहत दी जाए और मृत BLO के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
Read More : Cyclone Flight Impact: चक्रवाती तूफान से हवाई यात्रा प्रभावित, एयर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें रद्द क्यों?
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.