अंबिकापुर @thetarget365 संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के निर्देशानुसार केआर टेक्निकल कॉलेज में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सरगुजा संभाग के 07 महाविद्यालयों ने सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के शासी निकाय के उपाध्यक्ष राहुल जैन, प्राचार्य डॉ.रितेश वर्मा, आईक्यूएसी के समन्वयक अफ़रोज़ अंसारी और इस प्रतियोगिता के मैच रैफरी अखिलेश जैन शामिल हुए। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राहुल जैन ने सभी प्रतिभागियों और कोच/टीम मैनेजर को महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया और टीम भावना के साथ इस खेल को खेलने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में सभी खिलाडियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में विजेता श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय अंबिकापुर रही। जबकि उप विजेता सरस्वती महाविद्यालय अंबिकापुर रही। वहीं महिला वर्ग में विजेता मेजबान केआर टेक्निकल कॉलेज अंबिकापुर की टीम रही और उप विजेता शासकीय लाहिरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरमिरी रही।
कार्यक्रम के समापन सत्र में शासी निकाय के उपाध्यक्ष राहुल जैन, प्राचार्य डॉ.रितेश वर्मा और श्री अखिलेश जैन ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी प्रदान किया। महाविद्यालय की डायरेक्टर रीनू जैन ने सभी विजेताओं को जीत के लिए हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विनितेश गुप्ता, रेड क्रॉस प्रभारी संदीप डे, वनस्पति विभाग के विभागप्रमुख घनश्याम मैती, ममता दुबे सहायक प्राध्यापक भूगोल, करिश्मा यादव सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, रुबीना खातून सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र, ललिता सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, विनोद चौधरी सहायक प्राध्यापक हिंदी, सद्दाम हुसैन सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र और कार्यालय सहायक मनगंजीत राम ने अपनी अमूल्य भूमिका निभाई।
Hormuz Crisis: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध और सामरिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait…
Iran-US Conflict: मध्य पूर्व में जारी खूनी संघर्ष के बीच शांति की तमाम कोशिशें धराशायी…
PBKS vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सफर में सातवें मुकाबले…
Iran-US War 2026: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष ने अब एक बेहद खतरनाक मोड़ ले…
Green Sanvi Ship : पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की परिस्थितियों के…
Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज…
This website uses cookies.