रायपुर@thetarget365 : राजधानी रायपुर में एक फायनेंस कंपनी में नकली चूड़ियों से लोन लेने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
दरअसल, कुछ लोगों ने बड़ी चालाकी से आगरा के एक व्यक्ति से नकली सोने की चूड़ियां ली. इसके बाद रायपुर की एक फायनेंस कंपनी में चूड़ियों को देकर गोल्ड लोन ले लिया. कंपनी ने भी आसानी से लोन दे दिया. कुछ माह बाद कंपनी वालों को चूड़ियां नकली सोने का होने का पता चला. जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक ईएसएएफ स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में चांडक कॉम्पलेक्स सेक्टर-3 देवेंद्र नगर निवासी अनिल कुमार होतवानी ने गोल्ड लोन से 10 लाख 5 हजार 738 रुपए का लोन लिया. इसके बदले में सोने की 10 चूड़ियां कुल वजन 208.80 ग्राम बैंक में जमा की.
गिरवी रखे सोने की चूड़ियों का इंटरनल ऑडिट किया गया. इसमें सभी चूड़ियां नकली सोने की थी. दूसरे ज्वेलर्स से भी इसकी जांच कराई गई, तो उन्होंने भी इसे नकली बताया. इसकी शिकायत पर पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया. उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की गई, तो उसने अपने साथी विक्की वाधवानी के साथ मिलकर कई फायनेंस कंपनियों में इसी तरह गोल्ड लोन लेने का खुलासा किया है. नकली सोने की चूड़ियां आगरा के गौरव वर्मा से लेने का खुलासा किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.