Oplus_131072
बिलासपुर (thetarget365)। बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक महिला से जमीन विवाद को लेकर कोटवार ने मारपीट शुरू कर दी और ट्रैक्टर से महिला को कुचलने का प्रयास किया है। गंभीर रूप से घायल महिला को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पर ट्रेक्टर चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जानकारी अनुसार, बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र के बीजा गांव में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच कोटवार वीरेंद्र रजक ने एक महिला को ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी कोटवार वीरेंद्र रजक के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.