Pratappur News : वन परिक्षेत्र प्रतापपुर अंतर्गत वन क्षेत्र बंशीपुर में लकड़ी तस्करों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग प्रतापपुर की टीम ने सोमवार को 42 नग शाल प्रजाति का काष्ठ चिरान जब्त किया है।
इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी उत्तम मिश्रा ने बताया कि सोमवार को वन विभाग की टीम द्वारा प्रतापपुर परिक्षेत्र के वन क्षेत्र बंशीपुर में सक्रिय 25 से 30 हाथियों के दल की निगरानी की जा रही थी। इसी बीच देर रात करीब एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झींगादोहर के पण्डोपारा में एक महिंद्रा बोलेरो में कुछ लोग अवैध रूप से कटाई किया गया शाल प्रजाति का काष्ठ चिरान लोड कर परिवहन करने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर सरगुजा वनवृत के मार्गदर्शन तथा वन मंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल के निर्देश पर वन विभाग के रात्रि गश्ती दल एवं हाथी मित्र दल को मिलाकर एक टीम बनाई गई। रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची टीम ने वहां खड़ी महिंद्रा बोलेरो क्रमांक सीजी 15 बी 2857 की घेराबंदी की और उसके चालक को नीचे उतरने को कहा। जिसके बाद चालक नीचे उतरकर वहां से भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया पर वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।
मौके पर खड़ी बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से लोड किया गया 19 नग शाल चिरान पाया गया। इसके उपरांत मंगलवार को फिर से आस पास के क्षेत्रों की पतासाजी की गई तो गन्ने एवं मक्का के खेतों में अवैध रूप से छुपाकर रखा गया 23 नग और भी काष्ठ का चिरान बरामद हुआ। टीम ने अवैध रूप से काटा गया कुल 42 नग शाल चिरान जब्त किया है। उक्त प्रकरण में वन अपराध दर्ज कर वन अधिनियम 1927 के प्रावधान अनुसार कार्रवाई करते हुए फरार बोलेरो चालक की भी तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई में संस्कृति बार्ले उप वनमंडलाधिकारी प्रतापपुर, उत्तम मिश्रा वन परिक्षेत्राधिकारी प्रतापपुर, परिक्षेत्र सहायक सोनगरा, परिक्षेत्र सहायक बंशीपुर, परिसर रक्षक झींगादोहर, परिसर रक्षक सोनगरा, परिसर रक्षक सकलपुर तथा हाथी मित्र दल व वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी के उत्तम नगर इलाके में सांप्रदायिक सद्भाव…
Illegal Plotting Bill 2026: छत्तीसगढ़ में तेजी से होते शहरीकरण और अनियंत्रित विकास की चुनौतियों…
Kangana vs Rahul: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और…
Anti Conversion Bill: छत्तीसगढ़ की राजनीति में 'धर्मांतरण' का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया…
Rahul Gandhi: दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण हत्याकांड ने अब एक बड़ा राजनीतिक…
Love Affair News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है…
This website uses cookies.