Laughter Chefs Season 2
Laughter Chefs Season 2 : टेलीविजन का सबसे चर्चित कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ अपने तीसरे सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस प्रोमो की सबसे बड़ी हाईलाइट यह है कि शो के चहेते शेफ हरपाल सिंह सोखी इस बार गायब नजर आ रहे हैं। उनकी जगह भारतीय पाक कला के दिग्गज और पद्म श्री से सम्मानित संजीव कपूर ने शो में ग्रैंड एंट्री ली है। संजीव कपूर की मौजूदगी ने जहां शो का स्तर बढ़ा दिया है, वहीं कंटेस्टेंट्स के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं।
प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही संजीव कपूर सेट पर कदम रखते हैं, सभी कलाकार खुशी से झूम उठते हैं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाती क्योंकि शो की होस्ट भारती सिंह अपनी चिर-परिचित मजाकिया शैली में गेम पलट देती हैं। बैकग्राउंड में एक दमदार आवाज सुनाई देती है— “खाने पर जब तक होगा अत्याचार, संजीव कपूर आएगा करने प्रहार!” यह सुनते ही वहां मौजूद सभी सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के चेहरे का रंग उड़ जाता है। भारती सिंह इस माहौल में और तड़का लगाते हुए संजीव कपूर के सामने कृष्णा अभिषेक की शिकायतों का पिटारा खोल देती हैं।
मजाक और मस्ती के बीच संजीव कपूर भारती सिंह से पूछते हैं, “भारती आप और हरपाल…?” यह अधूरा सवाल सुनते ही भारती सिंह नौटंकी करते हुए जोर-जोर से रोने लगती हैं। उनका यह ड्रामा देखकर वहां मौजूद अन्य सेलिब्रिटी शेफ उन पर झूठ बोलने और ओवरएक्टिंग करने का आरोप लगाने लगते हैं। संजीव कपूर भी भारती के इस मजाकिया अंदाज को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते, लेकिन जल्द ही वह एक सख्त जज की भूमिका में आ जाते हैं और किचन में हो रही लापरवाही पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
संजीव कपूर ने शो में आते ही साफ कर दिया कि वह खाने के साथ मजाक बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने एक्टर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के काउंटर पर जाकर उन्हें फटकार लगाई। संजीव ने सख्त लहजे में कहा, “खाने से मजाक नहीं, अपना काउंटर थोड़ा साफ रखा करो।” इसके बाद वह निया शर्मा और सुदेश लहरी के पास पहुंचे, जहां कृष्णा अभिषेक भी मौजूद थे। संजीव कपूर ने निया से पूछा कि यहां किसे होना चाहिए, जिस पर निया ने चालाकी से जवाब दिया कि उन्हें और शेफ संजीव को। यह सुनकर संजीव ने कृष्णा और सुदेश को चेतावनी दी कि यदि वे काउंटर पर हैं, तो उन्हें केवल बातें करने के बजाय खाना बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
संजीव कपूर की सख्ती से परेशान होकर कृष्णा अभिषेक मजाकिया अंदाज में रोने लगते हैं और जोर से चिल्लाते हैं— “हरपाल जी आप कहां हो?” कृष्णा की इस हालत पर संजीव कपूर उन्हें चुप कराते हुए कहते हैं कि हर बात पर बोलना जरूरी नहीं है, कभी-कभी अपने काम पर भी ध्यान देना चाहिए। कृष्णा को इस तरह असहाय और परेशान देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। प्रोमो से साफ है कि इस बार संजीव कपूर की एंट्री ने शो में अनुशासन और कॉमेडी का एक जबरदस्त तड़का लगा दिया है।
Women's Reservation: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
This website uses cookies.