Thetarget365

प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था, नौ माह में 03 हजार महिलाओं से दुष्कर्म- जरीता लैतफ्लांग

अंबिकापुर @thetarget365 कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरीता लैतफ्लांग ने छत्तीसगढ़ में चरमराई कानून व्यवस्था पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पुलिस कठपुतली बनकर रह गई है। छत्तीसगढ़ में कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद नौ माह के अंतराल में तीन हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने कवर्धा कांड को आड़े लेते हुए कहा कि पुलिस के हाथ असली आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सरगुजा जिले में सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए संजीव लकड़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। व्यवसायी पुत्र अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी के द्वारा स्वयं हत्या करना स्वीकार कर लेने से मामले की गुत्थी अनसुलझी है।

सिलसिला एल्युमिना प्लांट हादसे की जांच, उच्च न्यायालय के जज से कराने मांग

सिलसिला एल्युमिना प्लांट में हुए हादसे और बाहरी मजदूरों की मौत के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि मामले में कंपनी के डायरेक्टर सहित अन्य पर कार्रवाई हो रही है, मालिक पर नहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मामले में निष्पक्ष जांच की बात कही है। वहीं कांग्रेस की जांच रिपोर्ट पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आ चुकी है। उन्होंने कहा प्रशासन के जांच रिपोर्ट से कांग्रेस संतुष्ट नहीं है, इसीलिए हमने पृथक से जांच कमेटी बनाई थी और सत्यता को सामने लाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के डायरेक्टर और शेयर होल्डर शासन से जुड़े हैं, इसीलिए हमने मांग की है कि इस घटना की जांच उच्च न्यायालय के जज के माध्यम से हो। उन्होंने कहा प्रशासन की जांच में कोई बड़ा एक्शन सामने नहीं आया है।

thetarget365

Recent Posts

Ambikapur News: नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुत्तों का आतंक, सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान में घुसे, प्रशासन मौन!

Ambikapur News:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…

2 hours ago

Mann Ki Baat: खाड़ी युद्ध से दुनिया में तेल संकट, भारत है पूरी तरह तैयार- पीएम मोदी का बड़ा बयान!

Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…

2 hours ago

Durg Fire News: दुर्ग में पराली की आग ने मचाया कहर, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल खाक, मवेशी भी झुलसे!

Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…

4 hours ago

Bengaluru Crime: कर्ज का जाल बना काल, युवक ने मां-बहन को उतारा मौत के घाट, खुद भी गंभीर!

Bengaluru Crime:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…

4 hours ago

US Protests: डोनाल्ड ट्रंप की ‘तानाशाही’ के खिलाफ ‘No Kings’ प्रदर्शन, 50 राज्यों में लाखों लोगों का हल्लाबोल!

US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…

4 hours ago

US-Iran Conflict: सऊदी में अमेरिकी जासूसी विमान पर बड़ा हमला, 300 सैनिक घायल, युद्ध की आहट तेज!

US-Iran Conflict:  मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…

4 hours ago

This website uses cookies.