Live-in Murder
Live-in Murder: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप का एक खौफनाक अंत सामने आया है। एक प्रेमी ने न सिर्फ अपनी लिव-इन-पार्टनर की गला रेतकर जघन्य हत्या कर दी, बल्कि पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को हरियाणा के यमुनानगर में फेंक दिया। हरियाणा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सुरागों के आधार पर हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया और हत्या की जो वजह बताई, वह हैरान करने वाली थी— जिस दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, उसके ठीक अगले दिन यानी 15 दिसंबर को उसका निकाह होने वाला था।
मृतका की पहचान उमा के रूप में हुई है, जो लगभग 13 साल के एक बच्चे की माँ थी। वह अपने पति और बेटे को छोड़कर बिलाल नाम के युवक के साथ पिछले दो साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। सहारनपुर के नकुड़ इलाके के गांव टिडोली निवासी फुरकान उर्फ बिलाल को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला तब सामने आया जब यमुनानगर (हरियाणा) पुलिस को 7 दिसंबर को पोंटा साहिब हाईवे पर प्रताप नगर पुलिस स्टेशन इलाके के खेतों से एक युवती का बिना सिर वाला शव मिला। शव बुरी तरह सड़ चुका था और नग्न अवस्था में पड़ा था। पहली नजर में यह एक जघन्य और सुनियोजित हत्या प्रतीत हो रही थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर डीएसपी रजत गुलिया की अगुवाई में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया, जिसमें सीआईए की दोनों टीमें शामिल थीं।
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना था, क्योंकि उसका सिर गायब था। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से संपर्क किया गया, लेकिन किसी भी लापता व्यक्ति की रिपोर्ट मृतका से मेल नहीं खाई। अंततः पुलिस ने हथिनीकुंड बैराज पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे घटना से जुड़ा अहम सुराग हाथ लगा। 6 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी फुरकान उर्फ बिलाल को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी बिलाल ने बताया कि वह दो साल से उमा के साथ लिव-इन में रह रहा था। हालांकि, उसकी शादी किसी और युवती से तय हो चुकी थी। उमा, बिलाल पर खुद से शादी करने का दबाव बना रही थी और उसे किसी और से शादी करने से रोक रही थी। आरोपी को डर था कि यदि उमा ने उसके परिवार को लिव-इन-रिलेशनशिप की सच्चाई बता दी, तो उसकी होने वाली शादी टूट सकती है। इसी डर और भविष्य टूटने की आशंका ने उसे हत्या की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया।
6 दिसंबर की रात बिलाल ने उमा को हिमाचल घुमाने के बहाने सहारनपुर से अपनी कार में बैठाया। उसने पहले पोंटा साहिब के पास कमरा तलाशने की कोशिश की, लेकिन बाद में बहादुरगढ़ गाँव के पास कार में ही गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पहचान छुपाने के मकसद से बिलाल ने उमा का सिर धड़ से अलग किया और उसके कपड़े उतार दिए। 7 दिसंबर को बहादुरगढ़ के रेवेन्यू एरिया में मुख्य सड़क से लगभग 20 मीटर की दूरी पर उसका क्षत-विक्षत, सिर-रहित शव मिला था। मृतका उमा ने 15 साल पहले सहारनपुर के जॉनी से प्रेम विवाह किया था, जिससे वह डेढ़-दो साल पहले तलाक लेकर अलग रह रही थी।
Read More: One-Sided Love Crime: हाजीपुर में सनकी आशिक की करतूत,शादी से मना करने पर घर घुसकर युवती को गोली मारी
Ambikapur News : शहर के राम मंदिर रोड स्थित बहुचर्चित मुकेश पटाखा एवं प्लास्टिक गोदाम…
Govt Jobs 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे…
Sandalwood Farming : अगर आप भी खेती को आज के दौर में कम कमाई वाला…
Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन…
Swiss Air Delhi Airport Fire : देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई…
Anemia and Dementia Link : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खान-पान के कारण…
This website uses cookies.