Oplus_0
अंबिकापुर (thetarget365)। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी पेट्रोल पंप के पास बीती रात ट्रक और बाइक में भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पोड़ी के जगन्नाथपुर निवासी आशीष पैकरा 32 वर्ष व सेवक राम 30 वर्ष दोनों टेंट का कार्य करते थे और बीती रात बुधवार को एक जगह कार्यक्रम में टेंट लगा वापस जाते वक्त हादसा हो गया। अलकापुरी पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीपी 2499 से बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनका चेहरा और सिर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। जबकि सीने और पैर की हड्डियां टूट गईं।
वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में बीती रात बुधवार को लखनपुर थाना क्षेत्र के नवापारा में ट्रक के पीछे बाइक सवारों के घुस जाने से गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकिसालय रिफर किया गया है। हादसे में दोनों युवकों के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लखनपुर पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से केसगवां निवासी अरविंद और उसके साथी को सीएचसी लखनपुर में भर्ती करवाया था। जहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
वीडियो 👇
https://www.instagram.com/reel/C8_lx5UypFq/?igsh=M3JqMTd1NGxxZzNz
अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में इन दिनो लगातार सड़क दुर्घटनाएं होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी तारतम्य में सड़क दुर्घटना का एक लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें एक ट्रक से उड़ते धूल के गुबार के बीच बाइक सवार ट्रक के पीछे जा टकराए। घटना के बाद बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नवापारा में सड़क पर चलते ट्रक से उड़ रहे धूल के गुबार का वीडियो ग्रामीण युवक बना रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ और मोबाइल के कैमरे में रिकार्ड हो गया।
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.