Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। लोकसभा चुनाव 2024 सरगुजा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने करीब 64,503 से अधिक वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को चुनाव हराया है। सरगुजा लोकसभा सीट पर ईवीएम मशीन की गिनती समाप्त हो चुकी है।
सरगुजा लोकसभा में कुल 14 लाख 53 हजार 444 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा को मिले कुल 7 लाख 10 हजार 6 सौ 66 वोट। वही कॉग्रेस को मिले कुल 6 लाख 46 हजार 64 वोट। भाजपा के चिंतामणि महाराज ने कॉग्रेस की शशि सिंह को 64 हजार 603 वोटो से हराया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने कहा कि यह जीत जनता की है साथ ही कहा की इस क्षेत्र की जनता के लिए जो भी मांगे होगी उन मांगों को लेकर सदन में आवाज जरूर उठाऊंगा।
सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में 19.18 लाख से अधिक मतदाता है, जिसमें से 14.53 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से अब तक सरगुजा लोकसभा सीट में भाजपा का कब्जा रहा है और इस बार फिर से भाजपा ने अपनी जीत दोहराई है लेकिन पिछले चार लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा के लिए चुनाव जीतना काफी कठिन दिखा क्योंकि इस चुनाव में भाजपा ने पिछले चार लोकसभा चुनाव की अपेक्षा काफी कम वोटो से जीत हासिल की है।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.