राष्ट्रीय

Lord Jagannath Controversy : अलीएक्सप्रेस पर भगवान जगन्नाथ की फोटो वाला डोरमैट बिकने पर विवाद, ओडिशा की डिप्टी सीएम ने बताया अपमानजनक

Lord Jagannath Controversy :  चीन की ई-कॉमर्स वेबसाइट अलीएक्सप्रेस पर भगवान जगन्नाथ की तस्वीर वाले डोरमैट की बिक्री ने भारी विवाद खड़ा कर दिया है। ओडिशा की उप मुख्यमंत्री परिदा ने इस कृत्य को ‘अपमानजनक’ बताया और अलीएक्सप्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की। सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद वेबसाइट ने डोरमैट को अपनी लिस्टिंग से हटा दिया है।

डिप्टी सीएम ने जताया आक्रोश, महाप्रभु के सम्मान की रक्षा की मांग प्रवती परिदा ने X (पूर्व ट्विटर) पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा –“महाप्रभु जगन्नाथ प्रत्येक ओडिया के दिल और आत्मा में बसते हैं। अलीएक्सप्रेस पर भगवान की छवि वाले डोरमैट बेचना अत्यंत निंदनीय है। इसे तुरंत हटाकर, भक्तों से सार्वजनिक माफी मांगी जानी चाहिए।”

यह केवल बिक्री नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था पर हमला – परिदा

उप मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भगवान जगन्नाथ की पवित्र छवि को डोरमैट पर छापना करोड़ों भक्तों की धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कंपनी से न सिर्फ उत्पाद हटाने बल्कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न होने का भरोसा देने की मांग की है।

कंपनी ने माफी के बजाय “धन्यवाद” कहा, प्रोडक्ट हटाय

इस विवाद के बाद अलीएक्सप्रेस ने संबंधित उत्पाद को प्लेटफॉर्म से हटा दिया और जवाब में कहा –“आपकी सूचना के लिए धन्यवाद। हमने प्रोडक्ट की समीक्षा कर उसे हटा दिया है। आप जैसे उपयोगकर्ता हमारे लिए कीमती हैं और आपके सुझावों से हम अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बना सकते हैं।”हालांकि, उपयोगकर्ताओं को कंपनी के इस जवाब में माफी की कमी खटकी।

पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने जताई नाराजगी

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भी घटना पर नाराजगी जाहिर की और लिखा –“जय जगन्नाथ। यह पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं का अपमान है। महाप्रभु की तस्वीर को डोरमैट पर छापना स्वीकार्य नहीं है। अलीएक्सप्रेस तुरंत हटाए, माफी मांगे और फिर ऐसा न हो यह सुनिश्चित करे।”

अमर पटनायक ने उठाई जिम्मेदारी तय करने की मांग

बीजद नेता और पूर्व सांसद अमर पटनायक ने इस कृत्य को “घोर निंदनीय” बताया। उन्होंने लिखा –“भगवान जगन्नाथ की छवि को एक वस्तु की तरह इस्तेमाल करना न केवल अशोभनीय है, बल्कि असहनीय भी। इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपाय किए जाने चाहिए।”

सोशल मीडिया पर उठी बायकॉट की मांग

घटना के सामने आते ही लाखों सोशल मीडिया यूज़र्स ने विरोध जताया और अलीएक्सप्रेस को बायकॉट करने की मांग शुरू कर दी। लोग कह रहे हैं कि धार्मिक प्रतीकों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओडिशा और देशभर से लोग एकजुट होकर महाप्रभु के सम्मान की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं।

भगवान जगन्नाथ से जुड़ी धार्मिक आस्था पर चोट करने वाली इस घटना ने न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे देश में गुस्से की लहर फैला दी है। हालांकि अलीएक्सप्रेस ने प्रोडक्ट को हटा दिया, पर जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि ऐसी घटनाओं के लिए स्पष्ट माफ़ी और जवाबदेही जरूरी है।

Read More: पति ने रख ली थी दूसरी पत्नी, पहली पत्नी ने गुस्से में दी खौफनाक सजा — बिजली करंट से हत्या कर गिरफ्तार

Thetarget365

Recent Posts

RG Kar Victim Mother Win : आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ की महाविजय, पनिहाटी में ढहाया टीएमसी का दुर्ग

RG Kar Victim Mother Win : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों ने राज्य…

11 minutes ago

Amit Shah Bengal Strategy 2026 : अमित शाह के ‘तीन मोहरों’ ने ढाया ममता का किला, बंगाल में बीजेपी की महाविजय

Amit Shah Bengal Strategy 2026 :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में साल 2026 एक ऐसे…

24 minutes ago

PM Modi Speech 2026 : गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल विजय पर पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन

PM Modi Speech 2026 : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता…

48 minutes ago

BJP Bengal Victory : ‘अंग-कलिंग’ के बाद अब बंगाल फतह, मोदी-शाह ने किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अधूरा मिशन पूरा

BJP Bengal Victory : "मैं श्यामा प्रसाद का बंगाल बनाऊंगा।" पिछले साल अगस्त में जब…

1 hour ago

गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, महंगाई के खिलाफ सरगुजा में जोरदार धरना प्रदर्शन

Ambikapur News : रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध…

1 hour ago

Amit Shah Sonar Bangla : बंगाल में तुष्टीकरण और घुसपैठियों की हार, शाह बोले- अब बनेगा ‘सोनार बांग्ला’

Amit Shah Sonar Bangla :  पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के…

1 hour ago

This website uses cookies.