Thetarget365

प्रेम प्रसंग : नाबालिक लड़की ने प्रेमी के घर फांसी लगा की आत्महत्या, युवक ने खाया जहर

लखनपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुकन डांड बरपारा में प्रेम प्रसंग को लेकर 16 वर्षीय नाबालिक लड़की ने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तो वहीं युवक ने जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चुकनडांड बरपारा निवासी 19 वर्षीय युवक और कोरबा जिले के रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक लड़की दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। बुधवार को नाबालिक लड़की ने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी बीच प्रेमी युवक ने भी जहर सेवन कर लिया। आनन फानन में युवक को अस्पताल दाखिल कराया गया। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नाबालिक लड़की विगत कई महीनो से अपनी मौसी के साथ अंबिकापुर में रहा करती थी। घरेलू विवाद होने पर लड़की अपने प्रेमी के घर चुकंनडांड बरपारा थाना लखनपुर निवासी आशीष मिंज के घर पहुंची। जिसके बाद प्रेमी युवक के मां ने अपने बेटे को उम्र कम होने पर नाबालिक लड़की को उसके घर पहुंचने के लिए कहा और युवक की मां ग्राम लोशगा किसी कार्य से चली गई।

इसी बीच नाबालिक लड़की ने प्रेमी के घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षुब्द प्रेमी युवक ने जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी परिवार जनों को होने पर तत्काल उपचार हेतु युवक को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार जारी है। युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही नाबालिक लड़की के परिजन भी पहुंच गए। लखनपुर पुलिस नाबालिक लड़की के शव को पंचनामा, पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

thetarget365

Recent Posts

Goldfish driving car: गोल्डफिश ने कार चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 1 मिनट में 40 फीट दौड़ाई गाड़ी, गिनीज बुक में नाम दर्ज

Goldfish driving car:  दुनिया में रिकॉर्ड बनाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए अक्सर…

5 minutes ago

Dattatreya Hosabale: ‘मृत्यु के बाद शत्रुता नहीं रहती’: खामेनेई पर विरोध और शोक की मर्यादा पर बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले

Dattatreya Hosabale: हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित…

9 minutes ago

Raipur Meat Ban: रायपुर में धार्मिक त्योहारों पर मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध, रामनवमी और महावीर जयंती पर बंद रहेंगी दुकानें

Raipur Meat Ban: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी मार्च महीने के दौरान तीन विशेष…

1 hour ago

This website uses cookies.