Thetarget365

लो बीपी के मरीज अपनी डाइट में शामिल करें ये फल, कंट्रोल में रहेंगे कई लक्षण

नई दिल्ली@thetarget365 : खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान, लो ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण हो सकते हैं। अगर आपने समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो आपके दिल की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। क्या आप पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे फलों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन कर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं? आपको भी इन फलों को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

फायदेमंद साबित होंगे ये फल

तरबूज में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। तरबूज का सेवन कर आप अपनी हार्ट हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। तरबूज के अलावा लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कीवी को भी अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। कीवी में पाए जाने वाले तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

खा सकते हैं केला-संतरा

पोटैशियम रिच केला भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। केला खाकर आपको थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन सी रिच संतरे जैसा खट्टा फल भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर कर सकता है।

गौर करने वाली बात

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इन फलों को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गलत तरीके से इन फलों को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

8 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

9 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

9 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

9 hours ago

This website uses cookies.