अपराध

Lucknow Gangrape: लखनऊ में लिफ्ट के बहाने अपहरण, छात्रा से गैंगरेप; 4 दिन तक बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला

Lucknow Gangrape: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 18 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 15 अक्टूबर की रात कार सवार दो युवकों और एक युवती ने लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को अगवा कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

पीड़िता ने बताया कि घर लौटते समय खुर्रमनगर के पास ऑटो चालक रास्ता भटक गया, जिस पर वह उतर गई। इसी दौरान एक कार रुकी, जिसमें दो युवक और एक युवती सवार थे। लिफ्ट से मना करने पर कार सवार युवती ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद आरोपियों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। कुछ देर बाद युवती उतर गई, जबकि युवक छात्रा को एक फ्लैट में ले गए। वहां दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, बाद में एक तीसरा युवक भी शामिल हो गया।

आरोपी जुनैद ने छात्रा को चार दिन तक बंधक बनाकर रखा और 18 अक्टूबर को वह किसी तरह घर लौट पाई। छात्रा के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुरुआत में डर के मारे छात्रा ने कुछ नहीं बताया, लेकिन 19 अक्टूबर को आरोपी जुनैद की धमकी भरे कॉल और मैसेज के बाद उसने आपबीती सुनाई। 22 अक्टूबर को मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महानगर निवासी अंशुमान और सर्वोदय नगर निवासी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। अंशुमान एक निजी विश्वविद्यालय में एलएलबी का छात्र है, जबकि जुनैद कारपेंटर का काम करता है।

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि पुलिस अब तीसरे आरोपी शिवांश और कार सवार युवती की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई है और परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पुलिस का दावा है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Read More : Chhath Puja 2025: सूर्य और छठी मैया की एक साथ पूजा क्यों होती है? जानें शास्त्रीय कारण

Thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election 2026 : क्यों हुआ कांग्रेस-TMC का तलाक? जानें बंगाल में गठबंधन टूटने की 5 बड़ी वजहें

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…

1 hour ago

IPL 2026 RCB vs SRH: बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर रचा इतिहास, कोहली-पडिक्कल का तूफान

IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…

1 hour ago

SRH vs RCB : ईशान किशन की तूफानी पारी से दहला बेंगलुरु, हैदराबाद ने खड़ा किया रनों का पहाड़

 SRH vs RCB :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

3 hours ago

Pakistan IMF Loan : कंगाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का सहारा, 1.2 अरब डॉलर के नए कर्ज पर बनी सहमति

Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…

3 hours ago

Goa Sex Scandal : कांग्रेस का सनसनीखेज दावा, 100 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां बनीं हवस का शिकार

Goa Sex Scandal :  गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…

3 hours ago

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ITBP के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, गर्भवती का सफल रेस्क्यू

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…

4 hours ago

This website uses cookies.