Ludhiyana : फिर मिला नीला ड्रम में युवक का शव। इस बार घटनास्थल पंजाब का लुधियाना था। लुधियाना के शेरपुर इलाके में खाली पड़े खेत में नीला ड्रम मिला। इसके अंदर प्लास्टिक से भरा शव मिला। शव को चादर में लपेटा गया था और गर्दन व पैर रस्सी से कसकर बंधे हुए थे।
स्थानीय निवासियों को खेत के किनारे पड़े नीले ड्रम से सड़ी हुई गंध आने गली । स्थानीय निवासियों ने स्थानीय पुलिस थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर ड्रम खोला तो उसमें से एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक उसकी उम्र करीब 40 साल है। इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने बताया कि उनका शुरुआती अनुमान है कि मृतक पंजाब का निवासी नहीं है। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि ड्रम बिल्कुल नया था। माना जा रहा है कि शव को ठिकाने लगाने के लिए इसे खरीदा गया था। लेकिन इसे किसने और कहां से खरीदा? जांचकर्ता इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं। पुलिस इलाके के 42 ड्रम विक्रेताओं की सूची तैयार कर रही है। मालिकों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। लुधियाना और पड़ोसी जिलों में दर्ज गुमशुदगी की डायरियों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारी कौर ने बताया, ‘कई ड्रम कंपनियों के मालिकों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में प्रवासी रहते हैं और उनसे भी पूछताछ की जा रही है।’ जांचकर्ता मान रहे हैं कि हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस को शक है कि हत्यारा इलाके को अच्छी तरह जानता है या फिर इलाके के ही किसी व्यक्ति ने हत्यारे की मदद की है। घटना की जांच जारी है।
RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…
Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…
CSK vs DC IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…
Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…
Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…
This website uses cookies.