अंबिकापुर (thetarget365)। लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने धौरपुर क्षेत्र के ककनी, जोरी, पटोरा, तथा अगासी पंचायत में संचालित शासकीय राशन दुकानों को निरस्त करने की मांग की है। आज लुंड्रा विधानसभा अंतर्गत ककनी, जोरी, पटोरा तथा अगासी पंचायत के ग्रामीणों के साथ विधायक ने इन पंचायतों में हो रही राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर सरगुजा को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल शासकीय राशन दुकानों को निरस्त करने की मांग की है।
विधायक प्रबोध मिंज ने बताया कि कलेक्टर सरगुजा को बताया कि पिछले तीन महीने से इन पंचायतों में राशन दुकान संचालकों ने आम जनता को राशन वितरित ही नहीं किया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने स्वयं कलेक्टर पहुंचकर किया है। उन्होंने मामले में कलेक्टर से तत्काल कार्यवाही कर जनता को राहत देने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा धौरपुर मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह, विजय व्यापारी, अरविंद गुप्ता, रमेश दास, अमित गुप्ता, राजू गुप्ता व दिनेश केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
Rinku Singh KKR Vice Captain: आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन के आगाज से पहले कोलकाता…
This website uses cookies.