लुत्ती बांध हादसा: सात ग्रामीणों की मौत पर आदिवासी समाज की आर्थिक नाकेबंदी, मुआवजा और पुनर्निर्माण की मांग

Balrampur News : बलरामपुर जिले में लुत्ती बांध हादसे में सात ग्रामीणों की दर्दनाक मौत के बाद पीड़ित परिवारों को न्याय और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आज खैरवार आदिवासी विकास परिषद ने ग्राम तातापानी में एक घंटे की आर्थिक नाकेबंदी की। सर्व आदिवासी समाज ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया था। एडिशनल एसपी विश्वदीपक त्रिपाठी और एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से बातचीत की और आश्वासन देकर नाकेबंदी समाप्त कराई।

ads

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि 2 सितंबर को लुत्ती
बांध टूटने की बड़ी दुर्घटना प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता का नतीजा है, जिसमें सात निर्दोष ग्रामीणों की जान चली गई। परिषद और समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह घटना न केवल दुखद बल्कि हृदय विदारक है, क्योंकि एक ही परिवार के छह सदस्य इस हादसे में मारे गए।

Adst

आदिवासी समाज की प्रमुख मांगें

मृतकों के परिजनों को कम से कम 50-50 लाख रुपये मुआवजा।

घायलों को न्यूनतम 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता।

Adst

जिन परिवारों के सदस्य बचे हैं, विशेषकर बच्चों को चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी।

हादसे में टूटे और डूबे घरों का तत्काल पुनर्निर्माण।

प्रभावित गांव का जलस्रोत खत्म होने से बांध का तत्काल पुनर्निर्माण।

जिम्मेदार शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर कठोर कानूनी कार्रवाई।

खैरवार आदिवासी विकास परिषद और सर्व आदिवासी समाज ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो प्रभावित ग्रामवासी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.