अपराध

Madhya Pradesh :1.5 लाख में किया सौदा, फिर पति ने बना दिया शोषण का शिकार – महिला ने सुनाई आपबीती

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड से दिल दहला देने वाली, इंसानियत को शर्मसार करने वाली और रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला के चाचा ने उसका सौदा कर डाला. 1.5 लाख रुपये के लालच में चाचा ने भतीजी को किसी अनजान शख्स को बेच डाला. उस शख्स ने महिला से शादी कर ली. चाचा से रिश्ते में धोखा मिला तो पति भी कौन सा कम निकला. वो भी महिला पर अत्याचार करने लगा. उसे दूसरे मर्दों संग सोने पर मजबूर करने लगा. मामला मामला टीकमगढ़ से सामने आया है. छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि रिश्ते में चाचा लगने शख्स ने उसे शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया. शादी के बाद पति धंधा करवाता था.

बलरामपुर जिले की रहने वाली महिला ने पति राजेश घोष पर आरोप लगाया है कि वह उससे न केवल वेश्यावृत्ति कराता है, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करता है. इससे तंग आकर उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति उससे वेश्यावृत्ति करवाता है. उससे मिले सारे पैसे वह न केवल छीन लेता है, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करता है. आरोप है कि पीड़िता पिछले दो दिन से अपनी शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी. लेकिन आज बुधवार को महिला जिद पर अड़ गई.

चाचा ने किया था सौदा

इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मामूली धाराओं में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का कहना है कि चाचा रामजनक ने विजय घोष के जरिए राजेश घोष को डेढ़ लाख में बेच दिया था. विजय घोष खैराई के रहने वाला है. वह विजय घोष के साथ उसके गांव में रहने लगी थी. कुछ दिन तो सब ठीक चला. इसके बाद वह उससे गांव में धंधा करवाने लगा. इसके बाद वह उसे लेकर इंदौर और ग्वालियर भी ले गया. जहां उससे वो यही काम करवाता था.

पति छीन लेता था पैसे

पीड़िता का कहना है कि इस धंधे से मिलने वाला सारा पैसा पति छीन लेता था और बेरहमी से मारपीट भी करता है. इधर, थाना प्रभारी उपेंद्र छारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read More  : Hapur Accident : शराब के नशे में धुत चाचा ने कैंटर से रौंदे 5 लोग, पिता और दो बेटियों की मौत

 

Thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

4 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

4 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

5 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

5 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

5 hours ago

This website uses cookies.