राष्ट्रीय

Bihar Politics: ‘महादेव के भक्त’ तेजप्रताप को BJP में शामिल होने का न्योता, रवि किशन ने दिया बड़ा बयान

Bihar Politics:  बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा मोड़ आने के संकेत मिल रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऑफर मिला है। यह ऑफर खुद भाजपा सांसद रवि किशन ने दिया है, जिन्होंने तेज प्रताप की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि “महादेव के भक्त के लिए भाजपा का सीना हमेशा खुला रहता है।”

पटना एयरपोर्ट पर तेज प्रताप यादव और रवि किशन एक साथ मीडिया के सामने आए। इस दौरान तेज प्रताप ने कहा,“हम तो पहले से कहते आ रहे हैं कि जो रोजगार देगा, बेरोजगारी खत्म करेगा, हम उसी के साथ रहेंगे।”उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या तेज प्रताप यादव अब भाजपा के पाले में जा सकते हैं।

रवि किशन ने तेज प्रताप की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह “दिल से साफ इंसान” हैं। उन्होंने कहा “जो इनके दिल में है, वही जुबान पर है। यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। ये भोलेनाथ के सच्चे भक्त हैं, और भाजपा में सभी महादेव के भक्तों का स्वागत है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महादेव के भक्त हैं। जिसका लक्ष्य निस्वार्थ सेवा है, उसके लिए भाजपा हमेशा सीना खोलकर खड़ी रहती है।”

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि तेज प्रताप यादव की छवि एक “निस्वार्थ सेवक” जैसी है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि चुनावी माहौल में इस विषय पर अधिक बोलना उचित नहीं होगा। “जनता ही मालिक है, वही सब जानती है,” उन्होंने कहा।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित कर दिया गया था। बताया जाता है कि लालू प्रसाद यादव ने एक महिला के साथ उनके लंबे रिश्ते को लेकर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद पारिवारिक संबंध भी तनावपूर्ण हो गए। तेज प्रताप ने हालांकि इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

आरजेडी से अलग होने के बाद तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल के बैनर तले महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। आरजेडी में दोबारा लौटने की संभावना को पूरी तरह नकारते हुए उन्होंने कहा था,“मैं उस पार्टी में लौटने के बजाय मौत को चुनूंगा। मुझे सत्ता की भूख नहीं, सिद्धांत और स्वाभिमान मेरे लिए सर्वोपरि हैं।”

तेज प्रताप यादव के इस बयान और रवि किशन की पेशकश ने बिहार की राजनीति में नया समीकरण खड़ा कर दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या लालू यादव के बड़े बेटे वास्तव में भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करेंगे, या फिर वे अपने दल को मजबूती देने की राह पर आगे बढ़ेंगे।

Read More : IGI Airport Chaos: तकनीकी खराबी से दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप, ATC सिस्टम ठप, सैकड़ों यात्री फंसे

Thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में नया उबाल, आधव अर्जुन ने उदयनिधि के ज्ञान पर उठाए सवाल

Tamil Nadu Politics : दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 'सनातन धर्म' को लेकर छिड़ा…

17 minutes ago

Gold Silver Price Crash : सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आम खरीदारों को मिली बड़ी राहत

Gold Silver Price Crash :  शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी के गहने खरीदने…

22 minutes ago

Inflation India : महंगाई की चौतरफा मार से कैसे बचेगा आम आदमी? जानिए कीमतों के बढ़ने का सच

Inflation India : ईंधन की कीमतों में होने वाला इजाफा महज पेट्रोल पंप तक ही…

26 minutes ago

Udhayanidhi Stalin : उदयनिधि स्टालिन की सनातन पर बड़ी सफाई, कहा- मंदिर नहीं जातिवाद के खिलाफ हूँ

Udhayanidhi Stalin : तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने 'सनातन' के उन्मूलन को…

33 minutes ago

ODI World Cup 2027 : आईसीसी का अनोखा नियम, मेजबान होने के बाद भी वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा यह देश!

ODI World Cup 2027 :  क्रिकेट जगत में साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व…

39 minutes ago

This website uses cookies.