Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। भाजपा ने इन 10 वर्षों में मंदिर-मस्जिद, हिन्दू-मुसलमान और मंगलसूत्र की बात कर है। वही कांग्रेस बात कर रही हैं मनरेगा की, एमएसपी की, महिला सशक्तिकरण, इसी बात से समझा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा है कि आरोप-प्रत्यारोप, लालछन लगाना उससे हटकर सकारात्मक सोच के साथ काम करना मुख्य है। उक्त बातें सोमवार को राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कही।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पायलट ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश मे जो मुख्यधारा से लोग नही जुड़े हुए है। उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसलिए हमारे द्वारा महालक्ष्मी न्याय योजना का फॉर्म भरने की प्रक्रिया देश में चल रही है और गांव से लेकर शहर तक फॉर्म भरे जा रहे हैं। जिसमें राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़गे के हस्ताक्षर हैं। यही कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है। साथ ही कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र गेम चेंजर के तौर पर काम करेगा।क्योकि इसमें गरीबो के बारे में सोचा गया है। इंदौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी को लेकर कहा कि चुनाव लड़ा जाए और जनता उसे जीताकर भेजे उस स्थिति में सबको स्वीकार्य होता हैं। उम्मीदवार कोई भी उसके ऊपर कई प्रकार के दबाव आते हैं। प्रलोभन आते हैं। व्यक्ति उस चीज की सामना नहीं कर पाता है और वह ऐसी सीट हैं जिसमे पिछले 5 बार से भाजपा जीतते आई है साथ ही कहा कि अगर भाजपा के 400 पार हो रहे है तो कांग्रेस के नेता को क्यों शामिल कर रहे है भाजपा में। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें है। जिसमें से भाजपा ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए 5 लोगो को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। कांग्रेस के लोगों पर ही भाजपा भी अपना विश्वास दिखा रही है।
बता दें सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के लिए कई नुक्कड़ सभाएं और आम सभा की है।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.