महालक्ष्मी न्याय योजना का फॉर्म पूरे देशभर में भरा जा रहा है- सचिन पायलट

अंबिकापुर (thetarget365)। भाजपा ने इन 10 वर्षों में मंदिर-मस्जिद, हिन्दू-मुसलमान और मंगलसूत्र की बात कर है। वही कांग्रेस बात कर रही हैं मनरेगा की, एमएसपी की, महिला सशक्तिकरण, इसी बात से समझा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा है कि आरोप-प्रत्यारोप, लालछन लगाना उससे हटकर सकारात्मक सोच के साथ काम करना मुख्य है। उक्त बातें सोमवार को राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कही।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पायलट ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश मे जो मुख्यधारा से लोग नही जुड़े हुए है। उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसलिए हमारे द्वारा महालक्ष्मी न्याय योजना का फॉर्म भरने की प्रक्रिया देश में चल रही है और गांव से लेकर शहर तक फॉर्म भरे जा रहे हैं। जिसमें राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़गे के हस्ताक्षर हैं। यही कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है। साथ ही कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र गेम चेंजर के तौर पर काम करेगा।क्योकि इसमें गरीबो के बारे में सोचा गया है। इंदौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी को लेकर कहा कि चुनाव लड़ा जाए और जनता उसे जीताकर भेजे उस स्थिति में सबको स्वीकार्य होता हैं। उम्मीदवार कोई भी उसके ऊपर कई प्रकार के दबाव आते हैं। प्रलोभन आते हैं। व्यक्ति उस चीज की सामना नहीं कर पाता है और वह ऐसी सीट हैं जिसमे पिछले 5 बार से भाजपा जीतते आई है साथ ही कहा कि अगर भाजपा के 400 पार हो रहे है तो कांग्रेस के नेता को क्यों शामिल कर रहे है भाजपा में। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें है। जिसमें से भाजपा ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए 5 लोगो को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। कांग्रेस के लोगों पर ही भाजपा भी अपना विश्वास दिखा रही है।

बता दें सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के लिए कई नुक्कड़ सभाएं और आम सभा की है।

thetarget365

Recent Posts

Janjgir-Champa Murder Case: जांजगीर हत्याकांड का रोंगटे खड़े करने वाला सच, लालच में कसाई बना सगा बेटा

Janjgir-Champa Murder Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…

3 minutes ago

CGPSC 2021 Verdict: छत्तीसगढ़ पीएससी 2021 विवाद में बड़ा फैसला, अब 11 अभ्यर्थी बनेंगे सीधे डिप्टी कलेक्टर

CGPSC 2021 Verdict:  छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा का…

7 minutes ago

Medicine Shop Shutdown : 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की तालाबंदी, सरगुजा में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Medicine Shop Shutdown :  आगामी 20 मई 2026 को पूरे भारत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के…

11 minutes ago

West Bengal Bulldozer Action : ‘बंगाल को बचाओ, यह उत्तर प्रदेश नहीं’, ममता ने बुलडोजर रोकने को दायर की याचिका

West Bengal Bulldozer Action : पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को एक ऐतिहासिक दृश्य…

2 hours ago

SIR Phase 3 India : देशभर में शुरू होगा SIR का तीसरा चरण, 16 राज्यों में होगा स्वास्थ्य सर्वे

SIR Phase 3 India : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक…

3 hours ago

Karonda Farming : कम लागत और बंपर मुनाफा, करौंदे की खेती से किसान बदलें अपनी किस्मत

Karonda Farming : आजकल खेती के पारंपरिक तरीकों में लागत बढ़ने और अनिश्चित मुनाफे के…

3 hours ago

This website uses cookies.