08 किलो गांजा के साथ सीतापुर क्षेत्र का मुख्य गांजा डीलर गिरफ्तार

अंबिकापुर (thetarget365)। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सीतापुर क्षेत्र के मेन गांजा डीलर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। डीलर 8 किलो गांजा लेकर सप्लाई करने जा रहा था जिसे आबकारी पुलिस ने धरदबोचा।

जानकारी अनुसार 14 जून को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि सीतापुर क्षेत्र का मेन गांजा डीलर अफसर हसन मंगारी बस स्टैंड में एक बैग में भारी मात्रा में गांजा लेकर सप्लाई के लिए खड़ा है। मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी उड़नदस्ता टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में मंगारी बस स्टैंड पहुंची। मौके पर आबकारी टीम ने अफसर हसन उर्फ भउसा को बैग सहित गिरफ्तार कर लिया। अफसर हसन के पास बरामद किए गए बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर 08 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम, आबकारी आरक्षक अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं ममता विश्वकर्मा उपस्थित रहे।। उक्त कार्रवाई में आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की विशेष भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

Surguja Jal Jeevan Mission : क्यों जान देने पर उतारू है सरगुजा का ठेकेदार? जानें भ्रष्टाचार का पूरा खेल

Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…

57 minutes ago

Weather Alert : सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत, रायपुर में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Weather Alert  : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल…

1 hour ago

Bomb Threat : बिलासपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की तीसरी धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस

Bomb Threat : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती…

1 hour ago

This website uses cookies.