छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में एक्सपायरी सामान पर बड़ी कार्रवाई, 2 लाख से अधिक का माल जब्त

Ambikapur News : अंबिकापुर में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खाद एवं औषधि विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स पर छापेमारी कर करीब 2 लाख रुपये से अधिक का एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं नगर निगम ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानों में रखे खाद्य पदार्थों की गहन जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सामान पाया गया। ये सामग्री आम उपभोक्ताओं को बेची जा रही थी, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि दुकानदार द्वारा कई सामानों पर एक्सपायरी डेट मिटाकर नया डाला जाना पाया गया है। मौके पर तत्काल ऐसी सामग्री को जब्त कर लिया गया और दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।

यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर अजीत बसंत के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी व्यापारी नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

खाद एवं औषधि विभाग के अधिकारी नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग को लगातार इन दुकानों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह छापेमारी की गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेशभर में 27 अप्रैल से 11 मई तक सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

thetarget365

Recent Posts

Minor Abortion : नाबालिग रेप पीड़िता को मिली राहत, 31 हफ्ते में अबॉर्शन की छूट, भावुक हुए जज

Minor Abortion : सुप्रीम कोर्ट ने 15 वर्षीय रेप पीड़िता के गर्भपात के मामले में…

44 seconds ago

Karnataka Leadership : कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी का सस्पेंस खत्म, खरगे ने किया ये बड़ा ऐलान

Karnataka Leadership :  कर्नाटक कांग्रेस में पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर…

10 minutes ago

Mamata Banerjee 226 Seats : 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, मां-माटी और मानुष की सरकार बनाएंगे: ममता बनर्जी

Mamata Banerjee 226 Seats :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न…

14 minutes ago

Rajnath Singh Pakistan : राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी असली औकात, सरेआम कर दिया बड़ा खुलासा

Rajnath Singh Pakistan : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट…

19 minutes ago

Riyan Parag Fine : लाइव मैच में रियान पराग की बड़ी गलती, बीसीसीआई ने सुनाया सख्त सजा का फैसला।

Riyan Parag Fine :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…

54 minutes ago

This website uses cookies.