Thetarget365

मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- “हम हिंदू और मुसलमानों का बंटवारा नहीं होने देंगे”

कोलकाता@thetarget365 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (16 अप्रैल) को मुस्लिम धर्मगुरुओं और इमामों से मुलाकात की। ममता ने कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में वक्फ कानून को लेकर इमामों को संबोधित किया। ममता ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। CM ने कहा-हम हिंदू और मुसलमानों का बंटवारा नहीं होने देंगे। बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर हिंसा कराई है। बंगाल में बीजेपी आई तो आपका खाना-पीना बंद कर देगी।

बंगाल को बदनाम किया जा रहा

ममता ने आगे कहा कि यूपी और बिहार के वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। फेक न्यूज फैलाई जा रही है। बीजेपी झूठे वीडियो दिखाकर बदनाम कर रही है। मुर्शिदाबाद की हिंसा सुनियोजित साजिश थी। घुसपैठियों को क्यों आने दिया गया? मैं इंडिया गठबंधन से एकजुट होने की अपील करती हूं कि इसके खिलाफ एकजुट हो जाएं। इसका असर सब पर होगा।

बनर्जी ने कहा कि मोदी जी अमित शाह को कंट्रोल करें

बनर्जी ने कहा कि मैं मोदी से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो अमित शाह को कंट्रोल करें। अमित शाह हमारे खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. क्या होगा जब मोदी प्रधानमंत्री नहीं होंगे? ममता ने कहा कि बीएसएफ ने क्यों हिंसा नहीं रोकी? बीएसएफ बंगाल के साथ सटी बांग्लादेश की 2200 किमी सीमा की सुरक्षा में तैनात है। बांग्लादेश से बंगाल में उपद्रवियों के घुसने के लिए बीएसएफ जिम्मेदार है।

हम सर्व धर्म समभाव में विश्वास करते

ममजा बनर्जी ने कहा कि हम सर्व धर्म समभाव में विश्वास करते हैं। मैं रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद में विश्वास करती हूं। मैं अनुरोध करती हूं कि भाजपा की बात पर उत्तेजित होकर बंगाल में कोई अशांति पैदा करना चाहता है तो उसे नियंत्रित करें। जब हम दुर्गा पूजा मनाते हैं, तो वे कहते हैं कि हम मनाने नहीं देते। घर-घर में सरस्वती पूजा मनाई जाती है, और वे कहते हैं कि हम ऐसा नहीं करने देते हैं। सबको सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, यही परंपरा है।

हिंदू और मुसलमानों का बंटवारा नहीं होने देंगे

बनर्जी ने कहा कि हम हिंदू और मुसलमानों का बंटवारा नहीं होने देंगे। वक्फ पर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू चुप बैठे हैं। इन लोगों को सिर्फ सत्ता की परवाह है। हम जब तक रहेंगे हिंदू और मुसलमान नहीं होने देंगे। बनर्जी ने कहा कि भाजपा बंगाल में ध्रुवीकरण करना चाहती है ताकि हमारी सरकार चली जाए और उनकी सरकार आए, जब वे आएंगे तो आपका खाना भी बंद कर देंगे। दिल्ली में देखिए कैसे उन्होंने बंगाली इलाकों में मछली और मांस बंद कर दिया है। उन्होंने शिक्षकों की नौकरियां खाई और अब वे कह रहे हैं कि ममता बनर्जी जवाब दें।

Recent Posts

Lockdown in India 2026 : भारत में लॉकडाउन की खबरों पर विराम, हरदीप पुरी ने अफवाहों को बताया आधारहीन

Lockdown in India 2026 : मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी गहराते संघर्ष ने पूरी…

2 hours ago

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लौटी रौनक, मामूली रिकवरी के बाद क्या निवेश का है सही समय?

Gold Silver Price Today:  भारतीय वायदा बाजार (MCX) में शुक्रवार, 27 मार्च 2026 की सुबह…

3 hours ago

Gwalior Road Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; मंदिर से लौट रहे थे सभी

Gwalior Road Accident : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक समाचार सामने…

3 hours ago

J&K Assembly Chaos : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, इजरायल विरोधी नारे और खामेनेई के पोस्टर लहराए

J&K Assembly Chaos :  जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार, 27 मार्च को…

3 hours ago

This website uses cookies.