छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय महासमिति की बैठक में अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा

अंबिकापुर (thetarget365)। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय महासमिति की बैठक रविवार को हरी मंगलम होटल में आयोजित की गई। आयोजन में संघ के प्रांताध्यक्ष, संरक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष, महामंत्री और प्रदेश के 33 जिलों के जिला अध्यक्ष सहित संभाग के संभागीय अध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी संभागीय पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश स्तरीय महासमिति बैठक में संघ के क्रियाकलापों तथा शासन से अपनी प्रमुख मांगों को मनवाने हेतु रणनीति बनाई गई। संघ के संरक्षक ओपी शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष आलोक मिश्रा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रविंद्र तिवारी, प्रांतीय महामंत्री अनिल पांडेय, आरडी दीवान ने सभी को संबोधित करते हुए अपनी बातें रखीं। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से विगत वर्ष 4 जुलाई से 09 जुलाई 2023 छह दिवसीय शासन स्तर पर लंबित मांगों के संबंध में चर्चा कर नई रणनीति के साथ शासन के सामने अपनी मांगों को रखना, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा भर्ती पदोन्नति, नियुक्ति में किए गए अनियमितता, भ्रष्टाचार के संबंध में विभाग के उच्च अधिकारी को अवगत कराना तथा राज्य स्तरीय जांच समिति द्वारा जांच करा कर मेडिकल कॉलेज के डीन वा लिपिक के निलंबन हेतु राज्य स्तरीय मांग करना, प्रदेश कार्यकारणी के संबंध में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में चुनाव कराने नए जिला कार्यकारणी एवम ब्लॉक कार्यकारणी का गठन अपने ब्लॉक का भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाने, विभिन्न मांगो के पूर्ति के संबंध में स्वास्थ्य भवन रायपुर जिसमे DHS DME और NHM MD शामिल है, विभाग में अलग-अलग कैडर की पदोन्नति अभी भी रुका हुआ है जिसे जल्द से जल्द पद्दोन्ति कराया जाना और सभी विभाग के संविदा कर्मचारी का 27% वेतन वृद्धि कर दिया गया है किंतु अभी तक स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम संविदा कर्मचारियों का वेतन वृद्धि नही किया गया है इस हेतु संगठन प्रयास करे इन सभी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी, सभी जिला के जिला अध्यक्ष व सभी प्रकोष्ठ के प्रांतीय व जिला संयोजक उपस्थित थे। अंत में संभागीय सचिव दुर्गेश त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया।

thetarget365

Recent Posts

Purple Cap Winner IPL 2026: रबाडा ने फाइनल में भुवनेश्वर से छीनी पर्पल कैप, आखिरी ओवरों का वो रोमांच!

Purple Cap Winner IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…

50 minutes ago

RCB Champion : कप्तान रजत पाटीदार ने आगे रहकर किया कमाल, जानिए जीत के वो पांच मास्टरस्ट्रोक

RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

54 minutes ago

Suman Kalyanpur Death : नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर, नवासी साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Suman Kalyanpur Death :  भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…

1 hour ago

RCB wins IPL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…

2 hours ago

Myanmar Blast : म्यांमार में भीषण बम धमाका, कम से कम 55 लोगों की मौत, 70 घायल

Myanmar Blast :  एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…

2 hours ago

India Nepal Border Dispute : ‘नेपाल ने माना-भारत की जमीन पर किया अतिक्रमण’, PM बालेन शाह का संसद में पहला बयान

India Nepal Border Dispute :  नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…

4 hours ago

This website uses cookies.