बिलासपुर@thetarget365 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचना के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नागपुर मंडल के अंतर्गत राजनांदगांव-कलमना रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन को गोंदिया स्टेशन से जोड़ने हेतु इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग और विद्युतीकरण का कार्य प्रस्तावित है। यह कार्य 23 अप्रैल से 06 मई 2025 तक चरणबद्ध रूप से किया जाएगा।
राजनांदगांव-कलमना तीसरी लाइन परियोजना इस क्षेत्र की अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर आधारित है। इस नई लाइन के निर्माण से न केवल परिचालन की गति बढ़ेगी बल्कि समय की पाबंदी, नई ट्रेनों का संचालन और यात्री सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। लगभग 228 किलोमीटर लंबी इस लाइन की कुल लागत 3540 करोड़ रुपये है।
रेलवे प्रशासन इस कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग के चलते कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, तो कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा।
इस कार्य के कारण 25 अप्रैल से 07 मई 2025 के बीच कई लोकल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें रद्द की गई हैं। रद्द की गई ट्रेनों में प्रमुख रूप से निम्नलिखित ट्रेनें शामिल हैं:
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें। यह असुविधा केवल सीमित समय के लिए है, जिससे दीर्घकालिक लाभ की नींव रखी जा रही है।
यह परियोजना भविष्य में इस क्षेत्र को दक्षिण-पूर्व भारत से तेज़, सुरक्षित और सुलभ रेल सेवा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।
MS Dhoni Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…
West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…
Gasoline Export Ban 2026 : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष और…
US Israel Iran Conflict : पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भीषण संघर्ष के बीच…
LPG Cylinder Crisis : छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की…
Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…
This website uses cookies.