Maria Machado: 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाली के लिए 20 साल से संघर्ष कर रहीं मारिया कोरिना मचाडो ने भारत को दुनिया के लिए आदर्श लोकतंत्र बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वेनेजुएला आने का निमंत्रण देने की इच्छा जताई है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मचाडो ने कहा कि भारत वेनेजुएला का महत्वपूर्ण सहयोगी बन सकता है और दोनों देश लोकतंत्र बहाल होने के बाद कई क्षेत्रों में साथ काम कर सकते हैं।
मचाडो ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करना चाहती हूं और उन्हें स्वतंत्र वेनेजुएला में जल्दी आमंत्रित करना चाहती हूं।” उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक भूमिका की भी तारीफ की और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखना हर देश की जिम्मेदारी है। मचाडो ने महात्मा गांधी की अहिंसात्मक लड़ाई को अपने प्रेरणा स्रोत के रूप में बताया और कहा, “शांति रखना कमजोरी नहीं है, गांधी ने पूरी दुनिया को यह दिखाया।”
मचाडो ने वेनेजुएला के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते हुए बताया कि विपक्ष ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी, लेकिन निकोलस मादुरो सरकार ने चुनाव रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मादुरो को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता छोड़ने का प्रस्ताव दिया, लेकिन मादुरो ने इनकार किया और देश में सख्त दमन शुरू कर दिया।
मचाडो ने उम्मीद जताई कि यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के समर्थन से मादुरो समझेंगे कि अब उनका समय खत्म हो गया है और उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता छोड़नी होगी। उन्होंने भारत से आग्रह किया कि वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाल होने के बाद भारतीय कंपनियां ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और दूरसंचार क्षेत्रों में निवेश कर सकती हैं।
मचाडो ने भारत को लोकतंत्र और मानवाधिकार के लिए अपनी आवाज उठाने वाले देशों में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा, “भारत की लोकतांत्रिक ताकत और अनुभव वेनेजुएला के लोकतंत्र के पुनर्निर्माण में मार्गदर्शन कर सकता है।”
मचाडो ने अंत में यह संदेश दिया कि लोकतंत्र को हल्के में नहीं लेना चाहिए। भारत जैसे बड़े लोकतंत्र की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, क्योंकि पूरी दुनिया ऐसे उदाहरण से सीखती है। उन्होंने भारत को वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाली और निवेश के अवसरों के लिए रणनीतिक साझेदार बनाने का सुझाव भी दिया। यह बयान भारत और वेनेजुएला के बीच भविष्य में सहयोग और लोकतांत्रिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Read More : US-Colombia Tension: ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो को बताया ‘ड्रग तस्कर’, बढ़ा द्विपक्षीय तनाव
Purple Cap Winner IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…
RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…
Suman Kalyanpur Death : भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…
RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…
Myanmar Blast : एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…
India Nepal Border Dispute : नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…
This website uses cookies.