अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले में समाजसेवा का पर्याय बन चुके अजय अग्रवाल, जिन्हें “मास्क मैन” (Mask Man) के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर से लोगों की सेवा के लिए आगे आए हैं। कोरोना काल के दौरान अपनी निःस्वार्थ सेवाओं और निःशुल्क मास्क वितरण के जरिए लोगों को जागरूक करने वाले अजय अग्रवाल अब अंबिकापुर शहर की सड़कों पर उड़ती धूल के गुब्बार से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।
अजय अग्रवाल का कहना है कि धूल और प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर उड़ती धूल से सांस की बीमारियां, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में जागरूकता बढ़ाना और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
मास्क मैन (Mask Man) अजय अग्रवाल की इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल नागरिकों को प्रदूषण से बचाना है, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज की दिशा में योगदान देना भी है। उनके इस प्रयास से लोगों में जागरूकता बढ़ने और उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.