अंतरराष्ट्रीय

Masood Azhar location : पाकिस्तान के दावों की पोल खुली, जैश-ए-मोहम्मद सरगना बहावलपुर के पास देखा गया

 Masood Azhar location : भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर एक बार फिर पाकिस्तान में खुलेआम घूमता देखा गया है। उसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बहावलपुर से करीब 1000 किलोमीटर दूर देखा गया है। यह वही बहावलपुर है जिसे जैश की राजधानी कहा जाता है। पहले माना गया कि मसूद किसी यात्रा पर है, लेकिन उसकी मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिलावल भुट्टो का दावा हुआ फेल

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हाल ही में दावा किया था कि मसूद पाकिस्तान में नहीं बल्कि अफगानिस्तान में है। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर भारत सबूत दे, तो मसूद को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन मसूद की ताजा लोकेशन ने बिलावल के दावे की पोल खोल दी है। यह घटनाक्रम भारत के उस पुराने आरोप को फिर से प्रमाणित करता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह देता है।

सिंदूर ऑपरेशन में झटका खा चुका है जैश, फिर दिखा अज़हर

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के अड्डों पर हमला किया गया था। इस दौरान मसूद अज़हर को अपने 14 परिजनों की मौत का भी सामना करना पड़ा था। माना जा रहा था कि वह लंबे समय तक गायब रहेगा, लेकिन अब उसकी फिर से गतिविधियां सामने आने लगी हैं।

जिन पर्यटक क्षेत्रों में देखा गया

सूत्रों के मुताबिक, मसूद को पीओके के एकांत पर्यटन क्षेत्र में देखा गया है, जहां कम पर्यटक जाते हैं। इस क्षेत्र में दो मस्जिदें और कई मदरसे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मसूद वहां क्यों गया था। उसकी गतिविधियां फिर से खतरनाक साजिशों की आहट दे रही हैं।

भारत के खिलाफ कई हमलों का मास्टरमाइंड है मसूद अज़हर

गौरतलब है कि मसूद अज़हर 2019 के पुलवामा आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसमें 40 CRPF जवान शहीद हुए थे। वह 2001 में भारतीय संसद पर हमले और 2005 के अयोध्या विस्फोटों में भी शामिल रहा है। ऐसे दर्जनों आतंकी हमलों की साजिशों में उसका नाम सामने आ चुका है। इसके बावजूद पाकिस्तान न केवल उसे संरक्षण देता है, बल्कि खुलेआम उसकी मौजूदगी को नकारता भी है।

पाकिस्तान की साख पर फिर लगा बड़ा धब्बा

इस खुलासे के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत तय मानी जा रही है। वैश्विक मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का दिखावा करने वाले पाकिस्तान की हकीकत यह है कि वह ऐसे आतंकी सरगनाओं को न सिर्फ पनाह देता है, बल्कि उनके खिलाफ कार्रवाई से भी बचता है। अब देखना होगा कि भारत इस ताजा इनपुट के आधार पर क्या कूटनीतिक कदम उठाता है।

Read More: Mithun attacks rivals : मिथुन ने कार्यकर्ताओं में फूंका जोश, संगठन की खामियों और गुटबाजी पर भी किया वार

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

4 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

4 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

5 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

6 hours ago

This website uses cookies.