Thetarget365

Meerut Murder Case: केक, किस और डांस! पति सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान का जश्न वीडियो….. क्लब में पार्टी…जमकर होली खेली

Meerut Murder Case @thetarget365 : मेरठ मर्डर केस में पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान और साहिल के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह सौरभ की हत्या के बाद पहाड़ों पर जश्न मनाती दिख रही हैं. इन वीडियोज को देखकर लोग हैरान-परेशान हैं. जिस सौरभ से प्रेम कर उसने लवमैरिज की थी, जिस पति ने अपना घर और मां-बाप, जमीन जायदाद छोड़कर सिर्फ मुस्कान से प्यार किया, उसके शरीर के टुकड़े घर में ही प्लास्टिक के ड्रम में रखे थे, वहीं दूसरी तरफ मुस्कान पहाड़ों में प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मौजमस्ती कर रही थी, होली मना रही थी, केक खिला रही थी और किस भी करती दिख रही थी… मुस्कान और साहिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने प्रेमी साहिल को केक खिला रही है और साहिल मुस्कान को किस कर रहा है. इसके साथ मुस्कान के कुछ फोटोज भी सामने आए हैं, जिसमें वह मनाली में बर्फ के बीच काले कोट में दिखाई दे रही है.

मुस्कान और साहिल का होली खेलते हुए वीडियो भी आया सामने

यही नहीं मुस्कान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रेमी साहिल के साथ होली का जश्न मना रही है. 23 सेकंड के वीडियो में दोनों एक दूसरे साथ सेल्फी मोड में दिख रहे हैं. दोनों ने मुंह पर पीला रंग लगा रखा है. दोनों मस्ती में झूम रहे हैं. कहीं से मुस्कान और साहिल के चेहरे और हावभाव में डर या अफसोस नहीं है. दोनों वीडियो में पोज दे रहे हैं. साहिल जहां स्टाइल मार रहा है तो वहीं मुस्कान खुद को निहारती और स्माइल देती दिख रही है.

हत्या से पहले सौरभ का आखिरी वीडियो

इसके साथ ही एक और वीडियो भी सामने आया है जो कि सौरभ राजपूत और मुस्कान की 6 साल की बेटी का है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये वीडियो सौरभ राजपूत और मुस्कान की 6 साल की बेटी के जन्मदिन का है, जिसमें खुद सौरभ राजपूत अपनी पत्नी मुस्कान और बेटी के साथ मस्ती में झूम रहे हैं.

दरअसल, मुस्कान का जन्मदिन 25 फरवरी और सौरभ की बेटी का जन्मदिन 28 फरवरी का था. बेटी के जन्मदिन की पार्टी में किसी जगह पर ये तीनों मस्ती में झूमते हुए डांस कर रहे हैं, जिसका मात्र 3 सेकंड का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा था.

बता दें कि 4 मार्च को सौरभ राजपूत की हत्या की गई थी, जिसका खुलासा 14 दिन बाद करते हुए पुलिस ने आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी मुस्कान ने अपने माता-पिता के सामने अपना गुनाह कबूल था, जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस का दावा है कि वो इस मामले सभी एविडेंस कलेक्ट करके, जल्द से जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेंगे और मुजरिमों को, कोर्ट से सख्त से सख्त सजा दिलवाएंगे.

Recent Posts

Shani Jayanti 2026 : शनि जयंती पर भारी पड़ सकती है एक चूक, तेल चढ़ाने का सही तरीका जानें

Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…

15 minutes ago

Deepak Bati Niyam : पूजा में दीपक की बाती के नियम, गोल या लंबी, जानें किसे जलाना है शुभ

Deepak Bati Niyam :  हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…

45 minutes ago

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

8 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

9 hours ago

This website uses cookies.