छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक : रजनी रविशंकर त्रिपाठी बनीं महिला इकाई की संभाग अध्यक्ष

Ambikapur News : सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिला इकाई का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से भटगांव विधानसभा की पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी को महिला इकाई का संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और शहर के वरिष्ठ विप्र बंधुओं व पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।

बैठक में महिला इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में देवकी त्रिपाठी एवं ज्योति द्विवेदी को नियुक्त किया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी शशिकला तिवारी, ममता तिवारी एवं नीलम शर्मा को दी गई। सहसचिव के रूप में बीना दुबे, अल्पना मिश्रा, स्मिता तिवारी एवं प्रियंका चौबे को दायित्व सौंपा गया। वहीं कोषाध्यक्ष रेणुका शुक्ला, सह-कोषाध्यक्ष मीना शुक्ला, मीडिया प्रभारी अलका मिश्रा तथा संरक्षक के रूप में किरण मिश्रा एवं जयंति तिवारी को नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान शहर के वरिष्ठ विप्र बंधुओं एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रेमकुमार शर्मा, हरिशंकर त्रिपाठी, चंदा शुक्ला, लीलावती पाण्डेय तथा वरिष्ठ पत्रकार अनंगपाल दीक्षित, सुरेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, हरिकिशन शर्मा, नंदकेश्वर पाण्डेय, डीएन द्विवेदी, विजय शुक्ला, केदार पाठक, डीके पाण्डेय एवं अजय नारायण पाण्डेय शामिल रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमकुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का मार्गदर्शक रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का दायित्व केवल अपने समाज तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे समाज को सही दिशा देना भी है। वर्तमान समय में सामाजिक मूल्यों में आ रही गिरावट को दूर करने के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

वहीं हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज की एकजुटता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के संगठित होने से ही सनातन धर्म के मूल्यों की रक्षा प्रभावी ढंग से की जा सकती है। उन्होंने समाज से अपने गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को याद रखते हुए नैतिकता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आई.बी. तिवारी ने की। नवनियुक्त महिला इकाई की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मिश्रा ने किया।बैठक में रविंद्र तिवारी, अभिषेक शर्मा, मुन्ना पाण्डेय, अतुल त्रिपाठी, बच्चू तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, देवेश शुक्ला, वसुधा तिवारी, रेणुका शुक्ला, ममता दुबे सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

Raipur Meat Ban: रायपुर में धार्मिक त्योहारों पर मांस बिक्री पर लगा प्रतिबंध, रामनवमी और महावीर जयंती पर बंद रहेंगी दुकानें

Raipur Meat Ban: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी मार्च महीने के दौरान तीन विशेष…

30 minutes ago

Sarfaraz Ahmed retirement: 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो का संन्यास, सरफराज अहमद के करियर का हुआ अंत

Sarfaraz Ahmed retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट के…

1 hour ago

ECI Press Conference LIVE : पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

ECI Press Conference LIVE  :भारत निर्वाचन आयोग ने देश के पांच प्रमुख राज्यों—असम, केरल, तमिलनाडु,…

2 hours ago

This website uses cookies.