मानसिक विक्षिप्त पिता ने पुत्र की हत्या कर खुद फांसी लगा की आत्महत्या

अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत कोटछाल के बैगा पारा में एक मानसिक विक्षिप्त पिता ने अपने 5 वर्षीय पुत्र की गला घोंट हत्या कर दी। पुत्र की हत्या के बाद पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है।

जानकारी अनुसार देवकुमार मांझी आ. अमर बिलास मांझी 35 वर्ष ने बीती रात अपने 5 वर्षीय पुत्र दीपेश की गला घोंटकर कर हत्या कर दी। पुत्र की हत्या के बाद वह खुद भी फांसी में लटककर आत्महत्या कर लिया। शनिवार को सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो इसकी सूचना थाने में दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा दिया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा ने बताया कि देवकुमार मांझी पिछले कुछ वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। 3 माह पूर्व ही उसकी पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी जिससे वह असहज रहने लगा था। मृतक देव कुमार मांझी के 2 अन्य बच्चे भी हैं। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

thetarget365

Recent Posts

Women’s Reservation: “कांग्रेस ने महिलाओं को दिया धोखा”, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी महिला ब्रिगेड!

Women's Reservation:  महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…

3 hours ago

Kawardha News: चार साल के प्यार का खौफनाक अंत, कवर्धा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान!

Kawardha News:  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…

3 hours ago

ECI Update: चुनाव आयोग का ‘ब्रह्मास्त्र’, 3 घंटे में हटाना होगा भ्रामक AI कंटेंट, डीपफेक पर पैनी नजर!

ECI Update:  भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…

3 hours ago

Iran News: ट्रंप के ‘परमाणु प्रतिबंधों’ पर भड़के राष्ट्रपति पेजेशकियान, पूछा- ‘ईरान ने कौन सा जुर्म किया है?’

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…

3 hours ago

This website uses cookies.