Ambikapur News : जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023–24 के तहत सरगुजा रेंज की चयन एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने की दिशा में सरगुजा पुलिस ने चयनित एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा, व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा तथा विशेष योग्यताओं के आधार पर दिए गए बोनस अंकों का विस्तृत विवरण सार्वजनिक कर दिया है।
यह सूची दिनांक 14 दिसंबर 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष अंबिकापुर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में चस्पा की गई है, ताकि अभ्यर्थी अपने प्राप्तांकों का अवलोकन कर सकें और किसी प्रकार की भ्रांति की स्थिति न रहे। इससे पहले चयन एवं प्रतीक्षा सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रमुख समाचार पत्रों में 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की जा चुकी है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिका बल, आरक्षक (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2007 एवं संशोधित नियम 2019 के प्रावधानों का पूर्णतः पालन करते हुए संपन्न की गई है। नियमों के तहत नगर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं महिलाओं को निर्धारित क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया गया है, वहीं खेलकूद, एनसीसी ‘C’ प्रमाण पत्र एवं एनएसएस जैसी विशेष योग्यताओं के लिए बोनस अंक भी जोड़े गए हैं।
इस पहल से न केवल भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता स्पष्ट होती है, बल्कि अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का स्पष्ट मूल्यांकन करने का अवसर भी मिला है।
SIR Phase 3 India : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक…
Karonda Farming : आजकल खेती के पारंपरिक तरीकों में लागत बढ़ने और अनिश्चित मुनाफे के…
AFCAT 2 Notification 2026 : देश सेवा का जज्बा रखने वाले और आसमान की ऊंचाइयों…
Wholesale Inflation India : मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अस्थिरता का असर अब…
Girl touching her own feet : आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक ऐसा…
FIFA World Cup 2026 : दुनिया के सबसे बड़े और लोकप्रिय खेल टूर्नामेंट, फीफा वर्ल्ड…
This website uses cookies.